शराब पीने के बाद क्यों आता है ज्यादा गुस्सा? जानिए- क्या है इसके पीछे का 'ब्रेन कनेक्शन'

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग शराब पीने के बाद अचानक चिड़चिड़े, रूखे या आक्रामक हो जाते हैं.जो इंसान सोबर होने पर शांत दिखता है, ड्रिंक करने के बाद वही इंसान हिंसक हो जाता है. यह कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि इसके पीछे एक ठोस वैज्ञानिक वजह है. इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में साइकियाट्रिस्ट और नशामुक्ति विशेषज्ञ डॉ. प्रबोजित मोहंती के हवाले से लिखा है, शराब तकनीकी रूप से एक 'डिप्रेसेंट' है, जो सबसे पहले हमारे मस्तिष्क के उस हिस्से को धीमा कर देती है जो हमारे बीहेव और इंपलसेस को कंट्रोल करता है. सरल शब्दों में कहें तो, शराब इंजन को धीमा करने से पहले हमारे 'इंटरनल ब्रेक' फेल कर देती है.

Alcohol Front
1 / 7

Advertisment

दिमाग के ब्रेक फेल

दिमाग के ब्रेक फेल2 / 7

शराब सबसे पहले मस्तिष्क के 'फ्रंटल लोब' पर असर डालती है. यह हिस्सा हमें सोचने, इंपलसेस को कंट्रोल करने और सामाजिक रूप से उचित व्यवहार करने में मदद करता है. शराब इसे धीमा कर देती है, जिससे व्यक्ति खुद पर नियंत्रण खोने लगता है. (AI Image)

विज्ञापन

दबे हुए इमोशन्स

दबे हुए इमोशन्स3 / 7

शराब आक्रामकता पैदा नहीं करती, बल्कि उसे बाहर निकलने का रास्ता देती है. जलन, असुरक्षा या पुराना गुस्सा - जिन्हें हम होश में रहते हुए दबा कर रखते हैं, शराब के असर में वे भावनाएं बिना किसी रोक-टोक के बाहर आने लगती हैं.

गलतफहमी का बढ़ना

गलतफहमी का बढ़ना4 / 7

शराब के नशे में व्यक्ति सामने वाले के हाव-भाव और बातों को ठीक से समझ नहीं पाता. एक सामान्य टिप्पणी भी उसे आलोचना या व्यक्तिगत हमला लग सकती है, जिससे छोटी सी बात बड़े झगड़े का रूप ले लेती है.

विज्ञापन

किसे है ज्यादा खतरा?

किसे है ज्यादा खतरा?5 / 7

जो लोग स्वभाव से थोड़े आक्रामक या इंपल्सिव होते हैं, उन पर शराब का असर ज्यादा गहरा होता है. ट्रॉमा या अनसुलझे गुस्से के इतिहास वाले लोग शराब के प्रभाव में जल्दी हिंसक हो सकते हैं.

मेलानबी इफेक्ट

मेलानबी इफेक्ट6 / 7

शराब पीने की गति भी मायने रखती है. जब खून में अल्कोहल का स्तर तेजी से बढ़ रहा होता है, तब व्यक्ति ज्यादा आक्रामक व्यवहार करता है. इसे 'मेलानबी इफेक्ट' कहा जाता है.

विज्ञापन

बचाव के तरीके

बचाव के तरीके7 / 7

अगर तनाव बढ़ रहा हो, तो तुरंत गहरी सांस लें, पानी पिएं और उस जगह से हट जाएं. यदि शराब पीकर गुस्सा आना एक पैटर्न बन गया है, तो सोबर होने पर किसी थेरेपिस्ट से बात करना और भावनाओं को मैनेज करना सीखना जरूरी है.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन