अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया खुद ही घटने लगेगा LDL
Foods That Increase HDL: नसों में जमा गंदे कॉलेस्ट्रोल को निकालने के लिए और हार्ट अटैक के रिस्क को कम करने के लिए अच्छा कॉलेस्ट्रोल बढ़ाना जरूरी है. जानिए इसके लिए क्या खाएं और क्या करें जिससे फायदा नजर आ सके.

HDL Badhane Ke Liye Kya Khaye: अच्छे कॉलेस्ट्रोल को किस तरह बढ़ाया जा सकता है यह बताते हुए जनरल फिजीशियन डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है. डॉ. शालिनी सिंह सालुंके कहती हैं कि अच्छा कोलेस्ट्रॉल (Good Cholesterol) बढ़ने पर नसों से गंदा कोलेस्ट्रॉल खुद ही कम होने लगेगा और दिल की बीमारियों का रिस्क कम होगा. ज्यादातर लोग गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने के पीछे लगकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल पर ध्यान ही नहीं देते हैं. अच्छा कोलेस्ट्रॉल नसों में जमे चिपचिपे पदार्थ को निकालता है और दिल की सेहत को दुरुस्त रखता है. इसीलिए HDL को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानिए क्या खाने-पीने से और किन बातों का ध्यान रखकर अच्छा कॉलेस्ट्रोल बढ़ाया जा सकता है.
मील में शामिल करें ये प्रोटीन
2 / 7डॉक्टर की सलाह है कि दाल, चने, छोले, राजमा, बींस, दही और सोया प्रोडक्ट्स जैसे प्रोटीन को हर मील के साथ लें. ये अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाते हैं.
इन हेल्दी फैट्स से मिलेगा फायदा
3 / 7बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स और देसी घी हेल्दी फैट्स हैं जो आपकी डाइट में रोज होने चाहिए.
वजन घटाना
4 / 7अगर आप अपना वजन 5 से 10 प्रतिशत भी कम कर लेते हैं तो आपका अच्छा कॉलेस्ट्रोल तेजी से बढ़ सकता है.
रोजाना वॉक करना
5 / 7रोज 30 से 40 मिनट तक ब्रिस्क वॉक करना यानी तेज-तेज चलना फायदेमंद है. यह अच्छा कॉलेस्ट्रोल बढ़ाने का सबसे इफेक्टिव तरीका है.
स्मोकिंग और तंबाकू से दूर रहना
6 / 7धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से दूर रहना जरूरी है जिससे अच्छा कॉलेस्ट्रोल बढ़ सके और गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम किया जा सके.
खुद को रखें एक्टिव
7 / 7इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि लाइफस्टाइल अगर एक्टिव ना हो और आप हर समय बैठे या लेटे रहते हैं तो इससे कॉलेस्ट्रोल बढ़ सकता है. इसीलिए अपने लाइफस्टाइल को एक्टिव रखना जरूरी है. यह भी पढ़ें - टांगों का मुलायम और चमकदार नजर आना हो सकता है इस बीमारी का संकेत, वैस्कुलर सर्जन ने किया एक्सप्लेन अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.



















