किन लोगों को पपीता नहीं खाना चाहिए? जानिए किसे हो सकता है इससे नुकसान

Who Should Not Eat Papaya: हर किसी के लिए पपीता फायदेमंद ही हो ऐसा जरूरी नहीं है. ऐसे में यहां जानिए किन लोगों को पपीता खाने से परहेज करना चाहिए. सेहत को इससे फायदे से ज्यादा नुकसान भी हो सकता है.

Papaya Side Effects
1 / 7
Papaya Side Effects

Kise Papita Nahi Khana Chahiye: सबसे फायदेमंद फलों में से एक है पपीता. इसमें विटामिन ए, सी और ई के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. इसके अलावा, पपीते में मौजूद एंजाइम्स भी सेहत को दुरुस्त रखते हैं. इससे पाचन बेहतर होता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है और स्किन की हेल्थ अच्छी रहती है. लेकिन, हर चीज हर किसी के लिए फायदेमंद हो ऐसा जरूरी नहीं है. ऐसे कुछ लोग हैं जिन्हें पपीता खाने से फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है. यहां जानिए कौन से हैं वो लोग जिन्हें पपीता नहीं खाना चाहिए.

विज्ञापन

प्रेग्नेंट महिला

प्रेग्नेंट महिला 2 / 7

जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं उन्हें पपीता खाने से परहेज करना चाहिए. पपीते में मौजूद एंजाइम यूट्राइन कोंट्रेक्शंस को बढ़ा सकता है. इसीलिए आमतौर पर महिलाओं को पपीता खाने से परहेज के लिए कहा जाता है.

विज्ञापन

हार्ट रिदम डिसऑर्डर

हार्ट रिदम डिसऑर्डर 3 / 7

पपीता खाने पर हाइड्रोजन साइनाइड निकलता है. जिन लोगों को हार्ट रिदम डिसऑर्डर हो उन्हें सीमित या बेहद कम मात्रा में ही पपीता खाना चाहिए.

हाइपोथाइराइडिज्म में

 हाइपोथाइराइडिज्म में 4 / 7

हाइपोथाइराइडिज्म के मरीजों को संभलकर पपीता खाना चाहिए. पपीता थाइराइड ग्लैंड की आयोडीन एब्जॉर्ब करने की क्षमता पर प्रभाव डालता है. ऐसे में हाइपोथाइराइडिज्म में डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही पपीता खाना चाहिए.

विज्ञापन

किडनी की पथरी

किडनी की पथरी 5 / 7

अक्सर ही किडनी की पथरी से परेशान रहने वाले लोगों को पपीते के सेवन से संभलना चाहिए. पपीता में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है और किडनी की पथरी में विटामिन सी फूड्स का कम सेवन करने के लिए कहा जाता है.

लेटेक्स एलर्जी में

लेटेक्स एलर्जी में 6 / 7

जो लोग लेटेक्स एलर्जी से परेशान रहते हैं या लेटेक्स सेंसिटिव हैं उन्हें पपीते का सेवन कम करना चाहिए. ज्यादा मात्रा में पपीता खाया जाए तो यह दिक्कत बढ़ सकती है.

विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान

इस बात का रखें ध्यान 7 / 7

अगर आपको यहां बताई दिक्कतें हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही पपीता खाएं. इसके अलावा, पपीता सीमित मात्रा में खाना ही ठीक रहता है जिससे कि इसके साइड इफेक्ट्स शरीर पर ना पड़ें. यह भी पढ़ें - गर्मियों में अंडे खाने चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट ने बताया इस मौसम में Eggs खाने पर क्या होता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन