आम कौन नहीं खा सकता है? जानिए किन लोगों को नहीं खाना चाहिए आम

Who Should Not Eat Mangoes: आम खाना भला किसे नहीं पसंद होता, लेकिन ऐसे कुछ लोग हैं जिनके लिए आम का सेवन फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए किस स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत या कौन सी बीमारी में आम नहीं खाना चाहिए.

Aam Kise Nahi Khana Chahiye
1 / 7
Aam Kise Nahi Khana Chahiye

Advertisment

डायबिटीज के मरीजों को

डायबिटीज के मरीजों को 2 / 7

आम में नेचुरल शुगर भरपूर मात्रा में पाई जाती है. ऐसे में डायबिटीज के मरीजों (Diabetes Patients) को अक्सर ही आम ना खाने की या कम खाने की सलाह दी जाती है. डायबिटीज में आम की मात्रा का ध्यान ना रखा जाए तो दिक्कत बढ़ सकती है.

विज्ञापन

जिन लोगों को एलर्जी हो

जिन लोगों को एलर्जी हो 3 / 7

जिन लोगों को फूड एलर्जी होती है उन्हें आम खाने से परहेज करना चाहिए. आम में ऐसे कई तत्व होते हैं जो एलर्जिक रिएक्शन को ट्रिगर कर सकते हैं. ऐसे में आम खाने पर अगर रैशेज, खुजली या सूजन हो तो आम नहीं खाने चाहिए.

जिनका पाचन तंत्र कमजोर है

जिनका पाचन तंत्र कमजोर है 4 / 7

एसिडिटी, कब्ज, गैस या अन्य पाचन संबंधी दिक्कतें जिन लोगों को अक्सर ही होती हैं उन्हें आम खाने से बचना चाहिए. आम पेट में भारीपन, अपच, एसिडिटी और हार्टबर्न का कारण बन सकते हैं.

विज्ञापन

लू लगने पर

लू लगने पर 5 / 7

जिन लोगों को लू लग गई हो उन्हें आम नहीं खाना चाहिए. आम शरीर में हीट को ट्रैप करता है. ऐसे में लू लगने पर आम खाए जाएं तो इससे दिक्कत और ज्यादा बढ़ सकती है और सिरदर्द, उल्टी और चक्कर आने जैसी दिक्कतें होती हैं.

किडनी की दिक्कतों में

किडनी की दिक्कतों में 6 / 7

आम में पौटेशियम की भरपूर मात्रा होती है. ऐसे में जिन लोगों को किडनी से जुड़ी दिक्कतें हों या जो किडनी के मरीज हों उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना आम नहीं खाना चाहिए.

विज्ञापन

कैसे खाने चाहिए आम

कैसे खाने चाहिए आम 7 / 7

अगर आप आम खा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आम को घर लाकर पानी में कम से कम 2 घंटों के लिए भिगोकर रखें उसके बाद ही खाएं. इससे आम की हीट कम होती है. साथ ही, एक बार में बहुत ज्यादा आम खाने से परहेज करें.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन