इन 6 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए आंवला, बीमार कर देगी आपकी यह गलती

Who Not Eat Amla: आंवला खाना सेहत के लिए यूं तो बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन ऐसे कुछ लोग हैं जिन्हें आंवला खाने से परहेज के लिए कहा जाता है. यहां जानिए कौन हैं वो लोग जिन्हें आंवला नहीं खाना चाहिए.

Who Should Avoid Amla
1 / 7
Who Should Avoid Amla

Amla Kise Nahi Khana Chahiye: आंवला को इंडियन गूजबेरी भी कहा जाता है. भारत के घर-घर में लोग आंवला के बारे में जानते हैं. इसे बालों पर लगाने के लिए तो इस्तेमाल किया ही जाता है, साथ ही इसे खाने पर भी शरीर को कई फायदे मिलते हैं. आंवला पाचन को भी बेहतर बनाने में मददगार होता है, यह इम्यूनिटी को भी फायदे देता है और ओवरऑल हेल्थ में इसका योगदान नजर आता है. लेकिन, ऐसे कुछ लोग भी हैं जिन्हें आंवला खाने से नुकसान हो सकता है. यहां जानिए वो कौन से लोग हैं जिन्हें आंवला नहीं खाना चाहिए.

विज्ञापन

एसिडिटी या पेट खराब होने पर

एसिडिटी या पेट खराब होने पर 2 / 7

जिन लोगों को एसिडिटी हो या पेट खराब हो उन्हें आंवला खाने से परहेज करना चाहिए. आंवला खाने पर एसिड रिफ्लक्स ट्रिगर हो सकता है और सीने में जलन बढ़ सकती है.

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर कम होने पर

ब्लड प्रेशर कम होने पर 3 / 7

लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत में आंवला खाने से परहेज करना जरूरी है. लो ब्लड प्रेशर में आंवला खाने पर यह ब्लड प्रेशर को और ज्यादा कम करने लगता है.

ब्लीडिंग का बढ़ना

ब्लीडिंग का बढ़ना 4 / 7

आंवला ब्लड थिनिंग की वजह बन सकता है. ऐसे में जिन लोगों की सर्जरी होने वाली है उन्हें खासतौर से आंवला खाने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी और स्तनपान कराने के दौरान

प्रेग्नेंसी और स्तनपान कराने के दौरान 5 / 7

जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं या बच्चे को स्तनपान कराती हैं उन्हें आंवला कम खाना चाहिए या नहीं खाना चाहिए. आंवला विटामिन सी और आयरन से भरपूर जरूर होता है लेकिन इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो पेट दर्द हो सकता है, दस्त लग सकते हैं या शरीर के न्यूट्रिशन एब्जॉर्प्शन पर असर पड़ सकता है.

पथरी होने पर

पथरी होने पर 6 / 7

जिन लोगों को पथरी की शिकायत है उनके लिए आंवला नुकसानदायक हो सकता है. आंवला के कारण ऑक्सलेट्स बढ़ सकते हैं और किडनी स्टोन की दिक्कत और ज्यादा बढ़ सकती है.

विज्ञापन

एलर्जिक रिएक्शन

एलर्जिक रिएक्शन 7 / 7

जिन लोगों को आंवला से एलर्जी है या फिर एलर्जी जल्दी होती है उन्हें आंवला खाने से परहेज करना चाहिए. इससे खुजली, रैशेज और सूजन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. यह भी पढ़ें - हाई सोडियम से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर, जानिए Sodium से भरपूर किन चीजों को डाइट से बाहर करना है जरूरी अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन