White Hair किस चीज की कमी से हो जाते हैं? डॉक्टर ने बताया क्या खाएं जिससे बाल सफेद ना हों

Foods For White Hair: सफेद बाल एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों के कारण हो सकते हैं, लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि शरीर में इन 3 चीजों की कमी भी बालों के सफेद होने की वजह बन सकती है.

which deficiency causes white hair
1 / 7
which deficiency causes white hair

White Hair Causes: बढ़ती उम्र ही नहीं बल्कि कम उम्र में भी बाल सफेद हो सकते हैं. पहले एक तो फिर पूरे सिर के बाल सफेद नजर आने लगते हैं. इन बालों के सफेद होने की वजह शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी जैसे खनिज या विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency) भी हो सकती है. ऐसे में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. एस कृष्ण बब्बर ने बताया है कि शरीर में किस कमी के कारण बाल सफेद हो सकते हैं और इस कमी को पूरा करने के लिए क्या खाना चाहिए.

विज्ञापन

आयरन की कमी

आयरन की कमी 2 / 7

जब शरीर में आयरन कम होने लगता है तो बालों का रंग धीरे-धीरे फीका पड़ने लगता है. इसीलिए डाइट में आयरन से भरपूर फूड्स शामिल करने जरूरी हैं.

विज्ञापन

आयरन पाने के लिए क्या खाएं

आयरन पाने के लिए क्या खाएं 3 / 7

आयरन की कमी पूरी करने के लिए खानपान में पालक, चुकंदर और खजूर जैसे आयरन से भरपूर फूड्स को शामिल करें.

कैल्शियम और विटामिन डी की कमी

कैल्शियम और विटामिन डी की कमी 4 / 7

कैल्शियम और विटामिन डी सिर्फ हड्डियों के लिए ही जरूरी नहीं हैं बल्कि हेयर फॉलिकल्स के प्रोपर फंक्शन के लिए भी जरूरी हैं.

विज्ञापन

कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर चीजें

कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर चीजें 5 / 7

अपने खानपान में दूध और दूध से बने पदार्थों को शामिल करें. इसके अलावा, डॉक्टर के बताए सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं.

कॉपर की कमी

कॉपर की कमी 6 / 7

कॉपर स्कैल्प में मेलानिन बनाने वाले एंजाइम्स के लिए जरूरी होता है. जब यह कम होता है तो पिग्मेंट प्रोडक्शन डायरेक्टली अफेक्ट होता है.

विज्ञापन

कॉपर की कमी कैसे पूरी होगी

कॉपर की कमी कैसे पूरी होगी 7 / 7

कॉपर की कमी पूरी करने के लिए राजमा, बाजरा और 70% डार्क चॉक्लेट सफेद बालों को नेचुरली काला करने में मदद करते हैं. यह भी पढ़ें - यह भी पढ़ें – रातभर में क्यों बढ़ जाता है कंधे का दर्द, डॉक्टर ने बताया यह किस दिक्कत का है संकेत, कब कराएं जांच

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन