Yoga Day 2026: एक्ट्रेस गौरी प्रधान ने बताया अपनी निखरी त्वचा का राज, कहा करती हैं ये 5 फेस योगा
Face Yoga For Glowing Skin: एक्ट्रेस गौरी प्रधान की ही तरह निखरी और जवां दिखने वाली त्वचा चाहते हैं तो आप गौरी की बताई योगा कर सकते हैं. इन 5 फेस योगा को गौरी अपनी ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट बताती हैं.

International Yoga Day: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम एक्ट्रेस गौरी प्रधान (Gauri Pradhan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि वे किस तरह अपनी स्किन को ग्लोंइंग और हेल्दी बनाए रखती हैं. गौरी ने बताया कि उनकी ग्लोइंग स्किन का राज कोई स्किन केयर प्रोडक्ट नहीं बल्कि फेस योगा है. आप भी ये फेस योगा कर सकते हैं.
फिश फेस
2 / 7फिश फेस एक बेहद आसान एक्सरसाइज है. इससे चेहरे का फैट कम होता है और स्माइल लाइंस भी ठीक होती हैं. इस योगा को करने के लिए अपने दोनों गालों को अंदर की तरफ खींचें. 30 सेकंड से 1 मिनट तक इस पोज को होल्ड करें.
द पोजर
3 / 7अपने फेशियल फीचर्स को बैलेंस करने के लिए यह एक्सरसाइज की जा सकती है. इसके लिए अपनी पीठ को एकदम सीधा रखकर बैठें. अपने हाथों को सिर के ऊपर नमस्ते की मुद्रा में रखें. अब एक तरफ सिर को मोडें और अपनी जीभ को बाहर निकालकर जीभ से नाक को छूने की कोशिश करें. इस पोज को 30 सेकंड होल्ड करें. दूसरी तरफ सिर मोड़कर यही प्रक्रिया दोहराएं.
द ब्राऊ लाइन इरेजर
4 / 7माथे की लकीरों को हल्का करने के लिए इस एक्सरसाइज को किया जा सकता है. सबसे पहले अपने हाथ को माथे पर रख लें. अब दूसरे हाथ को पहले हाथ के ऊपर रखें. दोनों हाथों को टाइट रखें. अब अपनी आइब्रो को उठाने की कोशिश करें. आइब्रो को 20 बार उठाएं. इसके बाद हाथ हटा लें. इससे आइब्रो की शेप बेहतर होती है और माथे पर लकीरें नहीं आतीं. आप इस एक्सरसाइज के 3 सेट्स कर सकते हैं.
द कैटरपिलर
5 / 7गौरी बताती हैं कि यह उनकी फेवरेट एक्सरसाइज है. इसे करने के लिए अपने अपने दाएं हाथ को सिर के ऊपर से घुमाकर बाईं आइब्रो पर रखें. अब एक-एक करके अपनी उंगलियों को आइब्रो पर रखते जाएं जैसे कि पियानो बजा रहे हों. यह 20 बार गिनते हुए करना है. अब दूसरी साइड से भी यह प्रक्रिया दोहरा लें.
द चीक कैटरपिलर
6 / 7इस एक्सरसाइज को करना भी बेहद आसान है. इसे करने के लिए दाएं हाथ को बाएं गाल पर रखें. मॉइस्चराइज को गाल पर लगाएं और फिश फेस बनाते हुए उंगलियों को गाल पर चलाएं बिल्कुल पियानो बजाने की तरह. दूसरी तरफ भी यही प्रक्रिया करें. 40 बार काउंट करते हुए इसके 3 सेट करें.
फेस योगा के फायदे
7 / 7गौरी प्रधान ने बताया कि फेस योगा से फ्राउन लाइंस, इलेवन लाइंस, इंबैलेंस्ड आइब्रो, डबल चिन, ड्रॉपी आइज और हूडेड आइज जैसी दिक्कतें दूर होती हैं. इससे डार्क सर्कल्स और आंखों के आस-पास की लकीरें भी कम होने लगती हैं. ऐसे में अपने चेहरे को टाइट और बेहतर शेप में लाने के लिए फेस योगा की जा सकती है. यह भी पढ़ें - Priyanka Chopra की मां मधु चोपड़ा ने बताया अपने बालों को कैसे रखती हैं मजबूत, शेयर किया सीक्रेट हेयर मास्क बनाने का तरीका