दवा से कम नहीं हैं ये 5 मसाले, डॉक्टर ने कहा बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये Spices

Healthy Spices: मसाले खाने पर सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिल सकते हैं. इसी बारे में बता रही हैं डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. यहां जानिए सेहत के लिए सबसे अच्छे मसाले कौन से हैं.

Spices For Health
1 / 6
Spices For Health

Best Spices For Health: खानपान में मसाले तो डाले ही जाते हैं, लेकिन ये मसाले खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते बल्कि सेहत को अच्छा भी रखते हैं. इसी बारे में बताते हुए जनरल फिजीशियन डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है. डॉ. शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कॉलेस्ट्रोल, हार्ट डिजीज और फैटी लिवर जैसी कई दिक्कतों की जड़ है स्लो मेटाबॉलिज्म और इंफ्लेमेशन. ऐसे में ये 5 मसाले आप अपने खानपान में डाल सकते हैं. ये मसाले मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने और इंफ्लेमेशन को दूर करने में मदद करते हैं. इसीलिए इन्हें डाइट में शामिल करने पर फायदा मिलता है.

विज्ञापन

हल्दी

हल्दी 2 / 6

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट है जो सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है. यह खासतौर से दर्द कम करने का काम करता है.

विज्ञापन

दालचीनी

दालचीनी 3 / 6

दालचीनी के सेवन से इंफ्लेमेशन कम होती है. इसकी चाय बनाकर पी जा सकती है या भुना मसाला खाया जा सकता है.

लहसुन

लहसुन 4 / 6

लहसुन में एलिसिन होता है जोकि एक स्ट्रॉन्ग एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है.

विज्ञापन

काली मिर्च

काली मिर्च 5 / 6

काली मिर्च के गुण बीमारियों को दूर रखते हैं. यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर मसाला है और हल्दी के साथ खाने पर इसके गुण और ज्यादा बढ़ जाते हैं.

कैसे खाएं ये मसाले

कैसे खाएं ये मसाले 6 / 6

डॉक्टर की सलाह है कि इन मसालों को रोजाना फ्रेश भूनकर खाएं. इन मसालों को ताजा भूनकर आप अपने खाने में डाल सकते हैं. यह भी पढ़ें - रातभर में क्यों बढ़ जाता है कंधे का दर्द, डॉक्टर ने बताया यह किस दिक्कत का है संकेत, कब कराएं जांच

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन