बारिश में नाश्ते का मजा करें दोगुना, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट पालक का सूप

Spinach Soup Recipe: पालक का सूप बहुत ही स्वादिष्ट होता है, लेकिन इससे ज्यादा हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है. अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो इम्यूनिटी को काफी फायदा होता है और आप बीमार होने से बच जाते हैं.  

how to make spinach soup

how to make spinach soup

विज्ञापन

Palak Ka Soup Kaise Banaye: बारिश में भीगने के बाद ज्यादातर लोग बीमार पड़ जाते हैं और उन्हें बुखार हो जाता है. इसलिए आप ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल करें, जिनका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है. इस लिस्ट में पालक का सूप भी आता है, जिसे फायदेमंद हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि पालक एक हेल्दी वेजिटेबल है, जिसका सेवन करना रेडिमेड सूप से बेहतर हो सकता है. हालांकि, बहुत कम लोगों को पालक का सूप पसंद आता है, लेकिन अगर सही तरह से बनाया जाए तो सूप मजेदार मजेदार बन सकता है. आप इसमें अपनी पसंद की चीजें डाल सकते हैं, कॉर्न या दाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, हम आपके साथ पालक की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिसे आप भी फॉलो कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- बरसात के मौसम में क्यों झड़ते हैं बाल? जानिए इन दिनों में Hair Fall कैसे करें कंट्रोल

विज्ञापन

पालक सूप की रेसिपी

सामग्री

  • पालक- 2 कप
  • प्याज- 1 छोटा प्याज (कटा हुआ)
  • लहसुन की कलियां- 4
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
  • ऑलिव ऑयल- 1 छोटा चम्मच घी
  • वेजिटेबल स्टॉक- 2 कप पानी या
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नींबू का रस- आधा चम्मच

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर पालक को साफ करें और अच्छी तरह धोएं.
  • अब एक पैन में घी या ऑलिव ऑयल गर्म करें और उसमें प्याज, लहसुन व अदरक को हल्का भून लें.
  • अब पालक डालकर 5 मिनट तक पकाएं और इसमें पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालकर 5 मिनट तक उबालें.
  • इसमें मिश्रण को थोड़ा ठंडा करके मिक्सर में पीस लें और फिर दोबारा पैन में डालकर नमक और काली मिर्च मिलाएं.
  • अब एक बाउल में निकालें और ऊपर से कुछ बूंद नींबू के रस डालकर गर्मागर्मा सर्व करें.  

इसे भी पढ़ें- बरसात में फ्रिज से बाहर कभी ना रखें ये 7 फूड्स, सड़ने में नहीं लगेगी देर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ