हमेशा जिंदा रहते हैं ये 5 पौधे, देखभाल करना भी है बहुत आसान

Plants Never Dies: कुछ लोग सिर्फ इसलिए पौधे नहीं लगाते हैं, क्योंकि उनके पास देखभाल करने के लिए वक्त नहीं होता. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो यहां बताए गए पौधे लगाने के बारे में सोच सकते हैं क्योंकि इन्हें कम देखभाल की जरूरत होती है.

Plants Never Dies
1 / 7
हमेशा जिंदा रहने वाले पौधे- Image Credit- Freepik

Plant Needs Less Care: हरा-भरा घर किसे अच्छा नहीं लगता, लेकिन कुछ लोग सिर्फ इसलिए नहीं लगाते क्योंकि इन्हें खास देखभाल की जरूरत होती है. टाइम और पैसे ना होने की वजह से अपना दिल मार लेते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस लेख में हम कुछ ऐसे पौधे के बारे में बता रहे हैं जिन्हें लगाने के बाद बहुत ही कम देखभाल की जरूरत होती है. साथ ही, यह जल्दी मुरझाते नहीं हैं और लंबे वक्त तक जिंदा रहते हैं.

विज्ञापन

मनी प्लांट

मनी प्लांट 2 / 7

आप घर में मनी प्लांट लगाएं, क्योंकि यह एक सदाबहार पौधा है. यह आसानी से मुरझाता नहीं है. इसे हल्की धूप और हफ्ते में 1 से 2 बार पानी डालने पर ही यह पौधा लंबे वक्त तक चलेगा. इसे भी पढ़ें- अर्जुन जैसी तेज तर्रार निगाहों वाले ही 10 सेकंड में ढूंढ पाएंगे पेंटर की 2 गलतियां, 99% लोग हुए फेल

विज्ञापन

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट3 / 7

स्नेक प्लांट खूबसूरत इंडोर प्लांट में आता है. इससे भी ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है और अगर कभी आपको लगे यह सूख रहा है तो इसमें पानी डाल दें. वरना यह सूखे नहीं और हरा-भरा रहेगा.

जेड प्लांट

जेड प्लांट 4 / 7

आप जेड प्लांट को अपने घर में जगह दे सकते हैं. इसकी पत्तियों को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है. आपको हर रोज पानी डालने से छुटकारा मिलेगा. बस हफ्ते में साफ-सफाई का ध्यान रखें और पानी डालते रहें.

विज्ञापन

एलोवेरा प्लांट

एलोवेरा प्लांट 5 / 7

एलोवेरा न सिर्फ औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, बल्कि इसकी देखभाल भी बेहद आसान है. इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती और अच्छी धूप मिलने पर यह तेजी से बढ़ता है. सालों तक जिंदा रखने के लिए सही जगह का चुनाव करें.

जीजी प्लांट

जीजी प्लांट 6 / 7

जीजी प्लांट कम रोशनी वाले कमरों के लिए शानदार ऑप्शन माना जाता है. इसकी चमकदार पत्तियां घर की सुंदरता बढ़ती हैं. यह पौधा कई दिनों तक बिना पानी के भी जिंदा रहता है. आप इसे घर पर आसानी से लगा सकते हैं.

विज्ञापन

पौधे का ख्याल कैसे रखें?

पौधे का ख्याल कैसे रखें? 7 / 7

आप पौधे का ध्यान रखने के लिए पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा ना करें. गमले को सही जगह पर रखें, क्योंकि इससे पौधे को पानी डालने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. इसे भी पढ़ें- नर्सरी से नए पौधे भी लाते ही सूख जाते हैं? अपनाएं ये टिप्स, सालों तक रहेंगे हरे-भरे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन