नर्सरी से नए पौधे भी लाते ही सूख जाते हैं? अपनाएं ये टिप्स, सालों तक रहेंगे हरे-भरे
Plants Care Tips: कुछ लोग नर्सरी से पौधे खरीदने के बाद बेफ्रिक हो जाते हैं, लेकिन ध्यान ना देने पर पौधे कुछ ही दिनों में सूख जाते हैं. इसलिए आपको नया पौधा खरीदने के बाद बहुत ध्यान देने की जरूरत है वरना सारी पत्तियां सूख जाएंगी.

Plant Care After Buying: यह मौसम गार्डनिंग करने के लिए बेस्ट माना जाता है. इसलिए लोग अपनी बालकनी या घर को खूबसूरत बनाने के लिए नर्सरी से सुंदर और खिले हुए पौधे खरीदकर लाते हैं. हालांकि, नर्सरी से पौधा बहुत ही हरा-भरा मिलता है. इसलिए लोग ध्यान कम देते हैं और देखते देखते पौधा मुरझाने लगता है. इसलिए आप नर्सरी से लाए पौधे को सूखने से बचाने के लिए इन बातों पर जरूर ध्यान दें.
पौधे को किसी भी गमले में ना लगाएं
2 / 7पौधा घर लाने के बाद ज्यादातर लोग पौधा दूसरे गमले में लगा देते हैं. आप ऐसा ना करें, क्योंकि नर्सरी का माहौल आपके घर के माहौल से बिल्कुल अलग होता है. इसलिए पहले अपने घर के हिसाब से माहौल बनाएं. इसे भी पढ़ें- चेहरे पर एलोवेरा लगाने का यह तरीका जान लिया तो महंगी क्रीम खरीदना छोड़ देंगी आप, फेशियल जैसी निखरने लगेगी स्किन
घर के माहौल में कैसे ढालें
3 / 7पौधे को उसके पुराने प्लास्टिक बैग या गमले में कम से कम 4 से 7 दिनों के लिए रख दें. इस दौरान पौधों के बीच या किसी हल्की छाया वाली जगह पर रख दें. इससे पौधा आपके घर के हिसाब से खुद को ढाल लेगा.
सही मिट्टी का चुनाव करना
4 / 7आप सही मिट्टी का चुनाव करें, क्योंकि पौधे के लिए कई तरह की मिट्टी मिलती हैं. आप पौधे और उसकी जड़ों के हिसाब से मिट्टी का इस्तेमाल करें. साथ ही, आप वर्मीकंपोस्ट या गोबर का खाद भी डालें.
गमले में ड्रेनेज होल जरूर चेक करें
5 / 7आप जिस में भी पौधा लगा रहे हैं सबसे पहले इसका ड्रेनेज होल करें. कई बार यह बंद होता है या कई बार पानी सही तरह से नहीं निकल पाता. अगर पानी गमले में जमा रहेगा तो जड़ें खराब हो सकती हैं.
कीटों और बीमारियों पर नजर रखें
6 / 7आप पत्तियों पर सफेद धब्बे, छोटे कीड़े या पीलापन दिखाई दे तो तुरंत ध्यान दें. आप वक्त से पहले इसका इलाज कर लें, क्योंकि पौधा खराब होने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है.
पानी का सही वक्त होना
7 / 7आप जिस वक्त भी पौधे को आदत डालेंगी, इसी वक्त पौधे को पानी की जरूरत होगी. इसलिए पौधे में पानी डालने का एक वक्त डिसाइड करें और पानी डालें. इससे पौधा बिल्कुल भी नहीं सुखेगा. इसे भी पढ़ें- ‘पफर फिशिंग’ डेटिंग की दुनिया का नया ट्रेंड! जान लीजिए वरना बन सकते हैं उल्लू