बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाना है? दही में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें, नजर आने लगेगा असर

Dahi Hair Mask: अगर आप भी अपने बालों को नेचुरली लंबा, घना और मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपने घर में रखी इन 4 चीजों को दही में मिक्स करके लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

Dahi Hair Mask

बालों की कायापलट कर देंगे दही के ये हेयर मास्क.

Homemade Hair Mask: आजकल की तनाव से भरी जिंदगी में बालों का झड़ना और टूटना लोगों के लिए आम समस्या है. मार्केट में कई केमिकल प्रोडक्ट्स मौजूद होने के बाद भी घर की चीजों से बने ये घरेलू नुस्खे आज भी फायदेमंद माने जाते हैं. अगर आप भी अपने बालों में दोबारा जान डालना चाहते हैं तो दही से बने हेयर मास्क (Dahi Hair Mask)आपके काम आ सकते हैं. ये हेयर पैक बालों को जड़ों से सिरों तक फायदा देते हैं. आइए जानते हैं दही में किन 4 चीजों को मिलाकर ये हेयर पैक बनाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दही हेयर मास्क बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

4 चम्मच दही
2 चम्मच मेहंदी पाउडर
1 चम्मच कलौंजी के दाने
2 लौंग
1 चम्मच हल्दी पाउडर

ऐसे तैयार करें हेयर पैक

  • सबसे पहले कलौंजी और लौंग को पीसकर बिल्कुल बारीक पाउडर बना लें.
  • अब एक बर्तन में 4 चम्मच दही लें. इसमें 2 चम्मच मेहंदी पाउडर, 1 चम्मच हल्दी पाउडर और तैयार किया हुआ कलौंजी-लौंग का पाउडर भी डाल दें.
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके एक स्मूद और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें ताकि इसे आसानी से बालों में लगाया जा सके.

हेयर पैक लगाने का सही तरीका

विज्ञापन

इस तैयार किए गए पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर पूरी लंबाई तक अच्छी तरह लगाएं. करीब 45 मिनट से 1 घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें. इसके बाद सादे पानी और माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें.
आप इस हेयर पैक को हफ्ते में कम से कम एक बार लगा सकते हैं.

किन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन

इस हेयर पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी भी तरह की एलर्जी का पता चल सके. अगर स्कैल्प पर घाव, एलर्जी या किसी प्रकार की त्वचा से संबंधित समस्या है तो इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें. पैक को 45 मिनट से 1 घंटे से ज्यादा समय तक बालों में न रखें. हर व्यक्ति का स्कैल्प अलग होती है इसलिए इस पैक के परिणाम भी अलग-अलग हो सकते हैं.

बालों को क्या फायदे मिल सकते हैं

विज्ञापन

दही, मेहंदी, कलौंजी, लौंग और हल्दी से तैयार ये हेयर पैक बालों को पोषण देने में मदद कर सकता है. इसका नियमित इस्तेमाल बालों को मॉइस्चराइज करने, प्राकृतिक रंग देने, स्कैल्प को स्वस्थ रखने और बालों की देखभाल में मदद कर सकता है. हालांकि, इसका असर हर व्यक्ति के बालों और स्कैल्प के अनुसार अलग-अलग हो सकता है.

बालों की बेहतर देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स

विज्ञापन
  • सिर्फ हेयर पैक (Hair Pack) लगाने से ही बाल स्वस्थ नहीं रहते, बल्कि एक अच्छा हेयर केयर रूटीन और हेल्दी डाइट होना भी उतना ही जरूरी होता है. इसके लिए अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन-ई और आयरन से भरपूर चीजे शामिल करें.
  • बालों को अंदर से पोषण देने के लिए कम से कम 3 लीटर पानी पिएं.
  • बालों पर ब्लो-ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लर जैसे हीट स्टाइलिंग टूल्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें.
  • हफ्ते में एक बार गुनगुने तेल से स्कैल्प की मालिश करें. यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करती है.
  • बालों को ज्यादा गर्म पानी से न धोएं और बालों को धोते समय शैम्पू सिर्फ स्कैल्प पर लगाएं, जबकि कंडीशनर
  • केवल बालों की लंबाई पर ही लगाएं.

यह भी पढ़ें – सिर में खुजली होने पर क्या लगाना चाहिए? जानिए कैसे दूर होगी स्कैल्प की खुजलाहट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ