ग्लोइंग स्किन के लिए फेस ऑयल लगाएं या Face Yoga करें? जानिए किसे चुनना चाहिए

अगर आप भी ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो यहां जानिए फेस योगा करना ज्यादा फायदेमंद है या फिर फेस ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए. इन दोनों के फायदे और प्रभाव यहां दिए गए हैं.

Face Yoga VS Face Massage
1 / 7
Face Yoga VS Face Massage

Face Yoga VS Face Massage: चेहरे को अंदरूनी और प्राकृतिक रूप से निखारने के लिए फेस ऑयल से स्किन की मसाज की जाती है या फेस योगा किया जाता है जिससे स्किन को एंटी-एंजिंग गुण मिलते हैं. लेकिन, अक्सर ही लोगों को यह सोचकर कंफ्यूजन होती है कि उन्हें फेस ऑयल का इस्तेमाल चाहिए या फिर फेस योगा करें. ऐसे में चलिए जानते हैं दोनों का स्किन पर कैसा असर होता है और क्या प्रभाव होता है.

विज्ञापन

फेस ऑयल क्या करता है?

 फेस ऑयल क्या करता है?2 / 7

फेस ऑयल स्किन की गहरी परतों में जाकर नमी बनाए रखने में मदद करता है. रोजहिप, जोजोबा और आर्गन ऑयल जैसे ऑयल्स में विटामिन सी, ई और ओमेराग फैटी एसिड्स होते हैं जो स्किन को पोषण देते हैं और फाइन लाइन्स को कम करने में सहायक हो सकते हैं.

विज्ञापन

फेस योगा क्या करता है?

फेस योगा क्या करता है?3 / 7

फेस योगा में चेहरे की मांसपेशियों की एक्सरसाइज की जाती है. रोज 10-15 मिनट के फेस योगा से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, चेहरे की सूजन कम होती है और स्किन पर नेचुरल ग्लो आ सकता है. इसे नेचुरल बोटॉक्स भी कहा जाता है.

किसके क्या फायदे हैं?

किसके क्या फायदे हैं?4 / 7

फेस ऑयल तुरंत असर दिखाता है, स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाता है. वहीं फेस योगा के नतीजे धीरे-धीरे दिखते हैं लेकिन लंबे समय तक टिकते हैं. फेस ऑयल बाहर से स्किन को ठीक करता है जबकि फेस योगा अंदर से मसल्स को मजबूत बनाता है.

विज्ञापन

किसे क्या चुनना चाहिए?

किसे क्या चुनना चाहिए?5 / 7

अगर आपकी स्किन रूखी है या आपको तुरंत ग्लो चाहिए तो फेस ऑयल बेहतर विकल्प है. अगर आप झुर्रियों को कम करना चाहते हैं और लंबे समय तक जवां दिखना चाहते हैं तो फेस योगा ज्यादा फायदेमंद रहेगा.

क्या दोनों साथ कर सकते हैं?

क्या दोनों साथ कर सकते हैं?6 / 7

फेस योगा करने के बाद फेस ऑयल लगाना सबसे बेहतर तरीका है. एक्सरसाइज के बाद पोर्स खुले होते हैं जिससे ऑयल स्किन में ज्यादा अच्छे से एब्जॉर्ब होता है और दोनों के फायदे एक साथ मिल सकते हैं.

विज्ञापन

क्या दोनों साथ कर सकते हैं?

क्या दोनों साथ कर सकते हैं?7 / 7

फेस योगा करने के बाद फेस ऑयल लगाना सबसे बेहतर तरीका है. एक्सरसाइज के बाद पोर्स खुले होते हैं जिससे ऑयल स्किन में ज्यादा अच्छे से एब्जॉर्ब होता है और दोनों के फायदे एक साथ मिल सकते हैं. यह भी पढ़ें - घर में बनाना है हेयर सीरम तो नारियल तेल में मिला लीजिए ये 2 चीजें, मिनटों में बनकर हो जाएगा तैयार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन