घर में बनाना है हेयर सीरम तो नारियल तेल में मिला लीजिए ये 2 चीजें, मिनटों में बनकर हो जाएगा तैयार
Hair Serum At Home: घर पर ही हेयर सीरम बनाना बेहद आसान होता है. यहां जानिए आसान से स्टेप्स में किस तरह हेयर सीरम तैयार किया जा सकता है. आपको बाजार से सीरम नहीं खरीदना पड़ेगा कभी.

How To Make Hair Serum: बालों को मुलायम, चमकदार और फ्रिज फ्री रखने के लिए महिलाएं अक्सर ही बाजार से सीरम खरीदकर लाती हैं. लेकिन, सीरम महंगे आते हैं और मात्रा भी कम होती है. वहीं, सीरम में केमिकल्स भी होते हैं जिनसे बहुत सी महिलाएं परहेज करना चाहती हैं. ऐसे में आप घर पर ही केमिकल फ्री हेयर सीरम बना सकती हैं. यहां जानिए किस तरह नारियल तेल से हेयर सीरम तैयार किया जा सकता है. आपको टोटल 3 चीजों की ही जरूरत होगी.
कैसे बनाएं हेयर सीरम
2 / 8घर पर हेयर सीरम बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच नारियल तेल, एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जैल और एक विटामिन ई कैप्सूल ले लें. साफ कटोरी में तीनों चीजें डालकर फेंट लें. बस तैयार है आपका हेयर सीरम.
कैसे करें इस्तेमाल
3 / 8बालों को धोने के बाद जब बाल हल्के गीले हों तब इस सीरम की 2 से 3 बूंदे लेकर बालों के सिरों पर और लंबाई पर लगाएं. इसे जड़ों पर ना लगाएं नहीं तो बाल ऑयली नजर आने लगेंगे.
एलोवेरा जैल के फायदे
4 / 8एलोवेरा जैल बालों को नमी देने का काम करता है. इससे रूखापन कम होने में मदद मिलती है. इससे बालों को सूदिंग इफेक्ट्स भी मिलते हैं और बाल मुलायम भी रहते हैं.
विटामिन ई के फायदे
5 / 8विटामिन ई एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. इससे बालों के टूटने और झड़ने की दिक्कत कम होती है. यह बालों की चमक भी बढ़ाता है.
नारियल तेल कैसे फायदेमंद है
6 / 8नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो बालों को पोषण देता है. इससे बालों के टूटने और झड़ने की दिक्कत कम होती है.
इस सीरम को लगाने पर क्या होगा
7 / 8बालों पर इस सीरम को लगाने पर बाल मुलायम बनेंगे, आपस में उलझेंगे नहीं और बालों पर चमक नजर आने लगेगी.
क्या इसे रोज लगा सकते हैं
8 / 8हां, आप चाहे तो इस सीरम को बालों पर रोज लगा सकती हैं या हफ्ते में 2-3 बार जब सिर धोया जाता है तब इसे लगाया जा सकता है. यह भी पढ़ें - चेहरे को ताजगी और निखार देते हैं खीरे के ये 5 फेस पैक्स, पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत