कौन सा बेहतर है, छाछ या लस्सी? ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं दोनों में अंतर

Chaas Vs Lassi Which Is Better: अगर आप भी लस्सी या छाछ को एक ही समझते हैं तो गलती कर रहे हैं. ये दोनों एकदूसरे से अलग हैं और इनका शरीर पर असर भी अलग हो सकता है. ऐसे में चलिए जानते हैं इनमें क्या अंतर है और इनका शरीर पर क्या असर होता है.

Which is better chaas or lassi
1 / 7
Which is better chaas or lassi

Lassi Or buttermilk Which Is Better: भारत में गर्मियां ठंडी-ठंडी लस्सी या छाछ के बिना अधूरी लगती हैं. लेकिन, ज्यादातर लोग यह गलती कर देते हैं कि उन्हें लगता है कि लस्सी या छाछ एक ही होती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि ये दोनों ड्रिंक्स एकजैसी ही दिखती हैं. लेकिन, इनका काम अलग-अलग होता है और असल में यह बनती भी एकदम अलग तरह से हैं. कई लोग तो अपनी डाइट में दही शामिल करना चाहते हैं और छाछ को ही लस्सी समझकर पीने लगते हैं. वहीं, छाछ पीने को कही जाए तो ये लोग लस्सी पी लेते हैं. आप ऐसी गलती ना करें. आइए जानते हैं लस्सी और छाछ (Lassi Or Chaas) में क्या अंतर होता है और सेहत पर इनका कैसा असर पड़ता है.

विज्ञापन

कैसे बनती है लस्सी

कैसे बनती है लस्सी 2 / 7

लस्सी दही से बनने वाली ड्रिंक है. यह गाढ़ी होती है, इसे पीकर पेट भरता है, इसे दही में नमक या चीनी डालकर बनाया जाता है और इसका टेक्सचर क्रीमी होता है.

विज्ञापन

छाछ क्या होती है

छाछ क्या होती है 3 / 7

छाछ को बटरमिल्क भी कहते हैं. यह एक ज्यादा डाइल्यूटेड ड्रिंक है जिसमें पानी ज्यादा होता है. यह पतली होती है और नमक वाली होती है जिसमें धनिया या काली मिर्च डालकर पिया जाता है.

ज्यादा कैलोरी किसमें होती है

ज्यादा कैलोरी किसमें होती है 4 / 7

लस्सी में छाछ के मुकाबले ज्यादा कैलोरी होती है. लस्सी पी जाए तो पेट जल्दी भर जाता है. वहीं, छाछ पेट पर लाइट प्रभाव डालती है.

विज्ञापन

लस्सी और छाछ पीने का सही समय क्या है

लस्सी और छाछ पीने का सही समय क्या है 5 / 7

लस्सी को खाना खाने के बाद या स्नैक खाने के बाद पिया जा सकता है. छाछ को खाना खाने के बाद पी सकते हैं या खाने के साथ पिया जा सकता है.

ज्यादा हेल्दी क्या है लस्सी या छाछ

ज्यादा हेल्दी क्या है लस्सी या छाछ 6 / 7

लस्सी में कैलोरी ज्यादा होती है, यह पेट जल्दी भरती है और एनर्जी के लिए अच्छी है. छाछ में कैलोरी कम होती है, यह हाइड्रेटिंग ड्रिंक है और इसे पचाना आसान है. ऐसे में जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए छाछ ज्यादा बेहतर है.

विज्ञापन

पाचन के लिए कौन सी ड्रिंक बेहतर है

पाचन के लिए कौन सी ड्रिंक बेहतर है 7 / 7

छाछ को पाचन के लिए ज्यादा बेहतर माना जाता है क्योंकि इसमें पानी ज्यादा होता है, यह लाइट है और इसमें मौजूद मसाले पाचन को बेहतर करते हैं. ऐसे में मील्स के बाद छाछ पी जा सकती है. यह भी पढ़ें - कटहल खाने पर शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? जानिए किन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है Kathal अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन