कटहल खाने पर शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? जानिए किन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है Kathal

Jackfruit Benefits: क्या आप जानते हैं कटहल स्वाद में ही अच्छा नहीं होता बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. ऐसे में यहां जानिए कटहल खाने पर शरीर पर कैसा असर होता है.

Benefits Of Eating Jackfruit
1 / 6
Benefits Of Eating Jackfruit

Kathal Khane ke Fayde: कटहल को बेहद स्वाद लेकर खाया जाता है. कटहल अंदर से पीला हो तो इसे फल की तरह खाते हैं और अगर सफेद हो तो इसकी सब्जी बनाई जाती है. भारत के अलग-अलग हिस्सों में कटहल को अलग-अलग तरह से खाया जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कटहल बस स्वाद में ही अच्छा नहीं है बल्कि सेहत को भी इसके खूब फायदे (Jackfruit Benefits) मिलते हैं. यहां जानिए कटहल खाने के क्या फायदे होते हैं.

विज्ञापन

पाचन बेहतर होता है

पाचन बेहतर होता है 2 / 6

कटहल खाने पर पाचन को फायदा मिलता है. इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को दूर करता है और रेग्यूलर बाउल मूवमेंट्स को बेहतर बनाने में सहायक है.

विज्ञापन

इम्यूनिटी बूस्ट होती है

इम्यूनिटी बूस्ट होती है 3 / 6

कटहल खाने पर शरीर को विटामिन सी मिलता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है.

ब्लड शुगर में फायदा

ब्लड शुगर में फायदा 4 / 6

फाइबर होने के चलते कटहल शुगर के एब्जॉर्प्शन को धीमा करता है जिससे ब्लड शुगर बैलेंस होती है. ऐसे में ब्लड शुगर मैनेज करने के लिए मोडरेशन में कटकर खाया जा सकता है.

विज्ञापन

दिल की सेहत के लिए

दिल की सेहत के लिए 5 / 6

कटहल खाने पर दिल की सेहत भी अच्छी रहती है. इसमें मौजूद पौटेशियम से ब्लड प्रेशर रेग्यूलेट होता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है.

मिलते हैं एंटी-ऑक्सीडेंट्स

मिलते हैं एंटी-ऑक्सीडेंट्स 6 / 6

कटहल खाने पर शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स सेल्स को एजिंग से बचाते हैं. यह भी पढ़ें -

पुरुषों में HIV के शुरुआती लक्षण क्या हैं? मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताए जीभ और त्वचा पर दिखने वाले Symptoms

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन