5000 के फेशियल से ज्यादा ग्लो देंगे चावल के आटे से बने ये 5 फेस पैक्स, त्वचा चांदी सी चमकने लगेगी
Face Pack For Glowing Skin: चावल के आटे से बना फेस पैक स्किन को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह चावल के आटे से फेस पैक बनाया जा सकता है.

Rice Face Pack: स्किनकेयर में आयदिन अलग-अलग ट्रेंड्स देखने को मिलते हैं. वहीं, कभी कोई नया इंग्राडिएंट लॉन्च होता है तो कभी किसी पुराने इंग्रीडिएंट को ही नई पैकेंजिंग के साथ बेचा जाता है. पार्लर भी टेक्नोलॉजी के मामले में पीछे नहीं रहते हैं. हाइड्रा फेशियल हो या सिंपल फ्रूट फेशियल, कीमतें जमीन से सीधा आसमान छूती हैं. ऐसे में हर महीने महंगे फेशियल्स करवाना आसान नहीं है. इसीलिए आप घर पर ही ऐसे फेस पैक्स लगा सकती हैं जिन से आपको किसी 5000 वाले फेशियल जैसा ही निखार मिलेगा. यहां आपके लिए चावल के आटे के ऐसे 5 फेस पैक्स बनाने के तरीके दिए जा रहे हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं.
चावल के फेस पैक के फायदे
2 / 6चावल के फेस पैक्स से स्किन जेंटली एक्सफोलिएट हो जाती है. इससे चेहरे से डेड स्किन सेल्स निकल जाती हैं. चावल का आटा ऑयल एब्जॉर्ब करता है, एक्ने ट्रीटमेंट होता है, कूलिंग और सूदिंग प्रोपर्टीज मिलती हैं और स्किन ग्लो करने लगती है सो अलग.
चावल का आटा और शहद
3 / 6इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच शहद और पेस्ट बनाने जितना दूध मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें. स्किन को नमी और चमक मिलती है.
चावल का आटा और एलोवेरा जैल
4 / 6स्किन की पिग्मेंटेशन को कम करने के लिए चावल का आटा और बराबर मात्रा में एलोवेरा जैल मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटाएं.
चावल का आटा और दूध
5 / 62 चम्मच चावल के आटे में 3 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. इस फेस पैक से स्किन को ब्राइटनेस मिलती है.
चावल का आटा और मुल्तानी मिट्टी
6 / 6एक चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच ही मुल्तानी मिट्टी मिला लें. इसमें थोड़ा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. इससे स्किन के पोर्स साफ होते हैं और ऑयल कंट्रोल होता है. यह भी पढ़ें - नाक से हटाने हैं ब्लैकहेड्स तो इस एक चीज को हफ्ते में 3 बार देख लीजिए लगाकर, दूर हो सकती है Blackheads की दिक्कत अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.