नाक से हटाने हैं ब्लैकहेड्स तो इस एक चीज को हफ्ते में 3 बार देख लीजिए लगाकर, दूर हो सकती है Blackheads की दिक्कत

Blackheads Home Remedies: अगर आप भी ब्लैकहेड्स से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए किस तरह ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाया जा सकता है. यहां बताया नुस्खा तेजी से अपना असर दिखाता है.

How To Remove Blackheads
1 / 7
How To Remove Blackheads

Blackheads On Nose Remedies: ब्लैकहेड्स छोटे-छोटे काली कीलों जैसे नजर आते हैं और ज्यादातर नाक, माथे और ठुड्डी पर निकलते हैं. ये असल में क्लोग्ड पोर्स होते हैं जिनमें सीबम जमा होने लगता है. ऊपर से ऑक्सीडाइज होने के चलते ये काले नजर आते हैं. इन ब्लैकहेड्स के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यही आती है कि ये स्किन पर जमे हुए होते हैं और आसानी से नहीं निकलते हैं. किसी टूल के इस्तेमाल से अगर ब्लैकहेड्स निकाले जाएं तो स्किन डैमेज हो सकती है. ऐसे में यहां जानिए घर की वो कौन सी चीजें हैं जो ब्लैकहेड्स को ठीक कर सकती हैं.

विज्ञापन

ब्लैकहेड्स हटाने के लिए नींबू का रस

ब्लैकहेड्स हटाने के लिए नींबू का रस 2 / 7

अगर आप ब्लैकहेड्स से परेशान हैं तो नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू के रस को कटोरी में निकालें और इसमें रूई डुबोकर ब्लैकहेड्स पर लगा लें. इस तरीके को हफ्ते में 2 से 3 बार आजमाया जा सकता है.

विज्ञापन

ग्रीन टी भी आ सकती है काम

 ग्रीन टी भी आ सकती है काम3 / 7

ब्लैकहेड्स हटाने में ग्रीन टी भी आपकी मदद कर सकती है. सूखी ग्रीन टी लेकर इसमें पानी डालें और मिक्स कर लें. इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स पर लगाकर हल्के से मलें और 2 से 3 मिनट मलने के बाद धोकर हटा लें.

सोडा भी देख सकते हैं लगाकर

सोडा भी देख सकते हैं लगाकर 4 / 7

ब्लैकहेड्स पर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. सोडा का इस्तेमाल करने के लिए इसे पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स पर लगाकर मलें और धोकर हटा लें. यह माइल्ड एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है.

विज्ञापन

स्किन को अच्छे से करें क्लेंज

स्किन को अच्छे से करें क्लेंज 5 / 7

ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए सही स्किन केयर रूटीन आजमाया जा सकता है. इसके लिए जेंटल क्लेंजर से चेहरे को साफ करें. आपका क्लेंजर या फेस वॉश माइल्ड और फ्रेग्रेंस फ्री हो इस बात का ध्यान रखें. इससे स्किन इरिटेट नहीं होती है.

सेलिसिलिक एसिड क्लेंजर

सेलिसिलिक एसिड क्लेंजर 6 / 7

स्किन पर ब्लैकहेड्स ना निकलें इसके लिए सैलिसिलिक एसिड क्लेंजर को चुनें. अगर सिर्फ नाक पर ब्लैकहेड्स हैं तो सिर्फ नाक को ही इस क्लेंजर से साफ करें.

विज्ञापन

नोंचने से करें परहेज

नोंचने से करें परहेज 7 / 7

लोग अक्सर ही ब्लैकहेड्स को नोचकर हटाने की कोशिश करते हैं. लेकिन, ऐसा करने से स्किन पर इंफ्लेमेशन हो सकती है और स्किन पर दाग रह जाते हैं. यह भी पढ़ें - रूखे, सूखे और बेजान बालों के लिए बेस्ट हैं अंडे के ये 2 हेयर मास्क, 20 मिनट लगाए रखने पर ही दिखने लगेगा असर अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन