Raksha Bandhan 2026 Gifts: बहन को लग्जरी गिफ्ट देना है तो ये 7 प्रोडक्ट्स रहेंगे परफेक्ट, 3 नंबर वाला तो बन जाएगा फेवरेट

Raksha Bandhan Gift Ideas: रक्षाबंधन पर बहन को कुछ एक्सपेंसिव और लग्जरी वाला देना चाहते हैं तो यहां आपके लिए कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज दिए गए हैं जो आपकी बहन को बेहद पसंद आएंगे. इन गिफ्ट्स की बात ही कुछ और है.

expensive gift for sister
1 / 8
बहन को रक्षाबंधन पर दें ये यूनिक गिफ्ट्स. AI Generated Image

Luxury Gifts For Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्योहार तबतक पूरा नहीं माना जाता जबतक भाई अपनी बहन को कोई प्यारा सा तोहफा नहीं दे देता. प्यार पैसों से नहीं तोला जाता लेकिन हर व्यक्ति अपने बजट के अनुसार ही बहन के लिए गिफ्ट खरीदता है. ऐसे में अगर आपका बजट ज्यादा है और आप बहन को कुछ एक्सपेंसिव (Expensive Gift) देना चाहते हैं तो यहां आपके लिए कुछ लग्जरी गिफ्ट आइडियाज (Raksa Bandhan Gift Ideas) दिए गए हैं. ये गिफ्ट्स आपकी बहन को बेहद पसंद आएंगे.

विज्ञापन

ब्रांडेड बैग है अच्छा गिफ्ट ऑप्शन

ब्रांडेड बैग है अच्छा गिफ्ट ऑप्शन 2 / 8

आप अपनी बहन को किसी मंहगी ब्रांड का बैग दे सकते हैं. माइकल कोर्स, शनेल या फिर लुई वितों का बैग दिया जा सकता है. अगर बजट 5 से 10 हजार के बीच है तो मैंगो या जारा का बैग गिफ्ट में दिया जा सकता है. आप चाहे तो किसी बड़े ब्रांड का स्लिंग बैग या वॉलेट भी गिफ्टे में दे सकते हैं. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

सनग्लासेस करें गिफ्ट

सनग्लासेस करें गिफ्ट 3 / 8

बहन को देने के लिए सनग्लासेस भी अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हैं. सनग्लासेस आप अपनी पसंद से या बहन की पसंद से दे सकते हैं. ब्रांडेड सनग्लासेस की बात करें तो इनकी कीमत 20 हजार से 30 हजार तक हो सकती है. आप रेबोन से लेकर प्राडा तक के सनग्लासेस गिफ्ट में दे सकते हैं. Image Credits - Pexels

रक्षाबंधन पर गिफ्ट करें घड़ी

रक्षाबंधन पर गिफ्ट करें घड़ी4 / 8

अरमानी, फॉसिल, वनसाइज, माइकल कोर्स और राडो कुछ ऐसे ब्रांड्स हैं जिनकी घड़ियां महंगी होती हैं. इन ब्रांड्स की घड़ियों का लोगों के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. आप बहन को इन ब्रांड में से किसी भी ब्रांड की घड़ी दे सकते हैं. इनकी कीमत 10 हजार से 40 हजार और 1 लाख तक भी जाती है. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

महंगा परफ्यूम बहन को आएगा पसंद

महंगा परफ्यूम बहन को आएगा पसंद 5 / 8

परफ्यूम एक ऐसी चीज है जो लड़के-लड़कियों सभी को बेहद पसंद आते हैं. आपको अगर बहन की पसंद का अंदाजा है तो उसे उसके हिसाब से परफ्यूम गिफ्ट करें. आप चाहे तो उसे परफ्यूम दिलाने लेकर जा सकते हैं या फिर उसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म का गिफ्ट कार्ड दे सकते हैं. महंगे ब्रांडेड परफ्यूम 10 हजार से 20-30 हजार के हो सकते हैं. Image Credits - Pexels

जूलरी है बढ़िया ऑप्शन

जूलरी है बढ़िया ऑप्शन 6 / 8

रक्षाबंधन पर कुछ लॉन्ग लास्टिंग और वैल्यू वाला देना चाहते हैं तो बहन को कोई जूलरी दे सकते हैं. जूलरी में आप चांदी, सोने या डायमंड का कुछ दे सकते हैं. आप चाहे तो बहन के लिए गोल्ड प्लेटेड ट्रेंडी जूलरी भी ले सकते हैं. इस तरह की जूलरी बहन को बेहद पसंद आती है. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

स्किन केयर या मेकअप

स्किन केयर या मेकअप 7 / 8

स्किन केयर और मेकअप भाइयों को अक्सर ही सस्ता लगता है लेकिन एक बार बहन के लिए खरीदकर देखिए आपको पता चलेगा कि मेकअप और स्किन केयर असल में कितना महंगा आता है. आप बहन को ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स दे सकते हैं जो उसे पसंद आएंगे और आपको उसका शेड जानने की जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी. आप किसी बड़े ब्रांड जैसे डियोर, शनेल या वाईएसएल के मेकअप ब्रश, आइशैडो पैलेट, टोनर, क्रीम और हाइलाइटर वगैरह खरीद सकते हैं. Image Credits - Pexels

कैमरा या कोई और डिवाइस

कैमरा या कोई और डिवाइस 8 / 8

लड़कियों को फोटो खींचने का बेहद शौक होता है और विंटेज फोटोज बेहद एस्थेटिक भी लगती हैं. ऐसे में उसे डिजिटल कैमरा या फिर इंस्टेंट कैमरा दिया जा सकता है. इसके अलावा, हेयर ड्रायर, कर्लर, हेडफोन या फिर एलईडी मास्क जैसा कुछ दे सकते हैं. उसे खाना बनाने का शौक हो तो एयर फ्रायर भी अच्छा ऑप्शन है. Image Credits - Pexels यह भी पढ़ें - Raksha Bandhan Gift Ideas: बहन को गिफ्ट देना है लेकिन बजट कम है? 1000 रुपए में मिल जाएंगे ये 7 बढ़िया ऑप्शन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन