मानसून में पिंपल्स के लिए कौन सा फेस पैक अच्छा है? जानिए घर पर कैसे बनाएं फुंसियां हटाने वाला Face Pack

Face Pack For Pimples: अगर आप भी बरसाती मौसम में फुंसियों की दिक्कत से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए कौन से फेस पैक्स चेहरे पर नजर आने वाली फुंसियों को कम करने में असर दिखाते हैं. इन पैक्स को घर पर बनाना बेहद आसान भी है.

face pack for pimples
1 / 7
face pack for pimples

Monsoon Skin Care: बरसात के मौसम में हवा में ह्यूमिडिटी होती है जो त्वचा पर चिपचिपाहट की वजह बनती है. इस चिपचिपाहट और गंदगी के कारण त्वचा ऑयली हो जाती है और फुंसियां निकल सकती हैं. इन फुंसियों को कम करने में कोई क्रीम उतना बेहतर असर नहीं दिखाती जितना अच्छा रिजल्ट आपको होममेड फेस पैक्स लगाने से मिल सकता है. ये फेस पैक्स स्किन से एक्सेस ऑयल एब्जॉर्ब करते हैं और फुंसियों को कम करने में असर दिखाते हैं. आप भी घर पर आसानी से ये फेस पैक्स बनाकर लगा सकते हैं.

विज्ञापन

बेसन और गुलाबजल

बेसन और गुलाबजल 2 / 7

बेसन और गुलाबजल से बनने वाला यह फेस पैक स्किन के लिए फायदेमंद होता है. इससे एक्सेस ऑयल कम होता है और पिंपल्स कम होने में असर दिखता है. फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में जरूरत के अनुसार गुलाबजल मिला लें. इसमें चुटकीभर हल्दी भी मिला सकते हैं. फेस पैक को 15 मिनट चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.

विज्ञापन

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक 3 / 7

पानी या गुलाबजल को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं. इस फेस पैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं. इस फेस पैक का सबसे ज्यादा फायदा एक्ने प्रोन स्किन और ऑयली स्किन को मिलता है.

ओटमील और दही

ओटमील और दही 4 / 7

3 चम्मच ओटमील को पीसें और इसमें दही मिला लें. इस मिश्रण में शहद भी मिला लें. इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. यह स्किन के पीएच लेवल को भी बैलेंस करता है और त्वचा से मुंहांसे हटाकर उसे ग्लोइंग बनाता है सो अलग.

विज्ञापन

पपीता और शहद

पपीता और शहद5 / 7

फुंसियों और फुंसियों के धब्बों को हल्का करने के लिए पपीता और शहद का फेस पैक बनाया जा सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 से 3 चम्मच पपीते का गूदा लेकर उसमें एक चम्मच शहद मिला लें. इस फेस पैक को 20 मिनट से आधे घंटे के बीच चेहरे पर लगाकर रखें और धोकर हटाएं. इससे स्किन चमकती भी है और हाइड्रेट भी हो जाती है.

नीम का फेस पैक

नीम का फेस पैक 6 / 7

नीम के फेस पैक को त्वचा पर लगाने से इसके एंटीबैक्टीरियल गुण मिलते हैं जो पिंपल्स को कम करते हैं. नीम के पाउडर में चुटकीभर हल्दी और पानी डालकर पेस्ट बनाएं. इस फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.

विज्ञापन

मानसून में ना करें यह गलती

मानसून में ना करें यह गलती 7 / 7

मानसून में अक्सर ही लोग ऑयली स्किन से परेशान होकर बार-बार चेहरा धोने लगते हैं. ऐसा करने पर स्किन बार-बार सीबम प्रोड्यूस करती है जिससे स्किन और ज्यादा ऑयली होने लगती है. यह भी पढ़ें - बरसात के मौसम में क्यों झड़ते हैं बाल? जानिए इन दिनों में Hair Fall कैसे करें कंट्रोल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन