एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में रह चुके हैं एक्टर पीयूष मिश्रा, पत्नी के साथ रिश्ते पर खुलकर की बात

Piyush Mishra Extra Marital Affair: एक्टर पीयूष मिश्रा ने अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में अपनी किताब में भी लिखा है और इंटरव्यू के दौरान भी इस बात का जिक्र किया है.

Piyush Mishra Extra Marital Affair
1 / 8
Piyush Mishra Extra Marital Affair

Piyush Mishra Affair: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर, सिंगर और लिरिसिस्ट पीयूष मिश्रा ने अपनी किताब 'तुम्हारी औकात क्या है' में और शुभांकर मिश्रा के साथ खास बातचीत में अपने निजी जीवन के कई राज खोले हैं. पीयूष मिश्रा को हमेशा से उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता रहा है. ऐसे में अपनी शादीशुदा जिंदगी, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (Extra Martal Affair), पत्नी प्रिया नारायणन के साथ रिश्ते और अब वह कैसे पति हैं इसपर पीयूष ने खुलकर बात की है.

विज्ञापन

किताब में किया जिक्र

किताब में किया जिक्र 2 / 8

अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर पीयूष मिश्रा ने अपनी किताब 'तु्म्हारी औकात क्या है' में लिखा, "सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी कई बार शादी से बाहर था मैं." बातचीत के दौरान पीयूष ने यह भी माना कि उन्हें शादी के बाद अपनी पत्नी के लिए फीलिंग नहीं थीं. पीयूष ने कहा, "मैं ड्राई बंदा था बहुत. मैं बहुत ड्राई था, प्रिया को लेकर नहीं बल्कि हर चीज को लेकर. Image - Insta/officialpiyushmishra

विज्ञापन

पत्नी को बताई सब बातें

पत्नी को बताई सब बातें 3 / 8

अपनी पत्नी से इस बारे में उन्होंने क्या कहा या कैसे उन्हें समझाया इसपर पीयूष ने बताया, ठमैंने बतलाया था कि मैं ये गलतियां करके आया हूं. तब हम दोनों ही रो रहे थे और हमने एकदूसरे से आलिंगन किया और हमारी रात बड़ी अच्छे से बीती थी." Image - Insta/officialpiyushmishra

एकदूसरे को किया एक्सेप्ट

एकदूसरे को किया एक्सेप्ट 4 / 8

पीयूष ने बताया कि बात करने के बाद वे दोनों इस कनक्यूलजन पर आए कि उन दोनों ने ही छोटी-बड़ी गलतियां की हैं और दोनों ने आपसी समझदारी के चलते बाकी सब खत्म करने के बारे में सोचा. पीयूष ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें माफ कर दिया क्योंकि वह उनसे प्यार करती थी. पीयूष ने कहा यह उनकी पत्नी की ग्रेटनेस यानी महानता है कि उन्होंने उन्हें अपनाया. Image - Insta/officialpiyushmishra

विज्ञापन

कैसे पति हैं पीयूष मिश्रा

कैसे पति हैं पीयूष मिश्रा 5 / 8

पीयूष का कहना है कि वह अब एक अच्छे पति हैं लेकिन पहले नहीं थे. वह कहते हैं कि पहले मैं जिम्मेदार नहीं था और शादी एक बड़ी जिम्मेदारी होती है. Image - Insta/officialpiyushmishra

पीयूष ने दी प्रेम की परिभाषा

पीयूष ने दी प्रेम की परिभाषा 6 / 8

पीयूष कहते हैं कि 20 साल की उम्र में आप प्यार करते हैं तो प्यार श्रंखल होता है जिसमें कोई लॉजिक या तर्क नहीं होता है. उस समय अंधा खत लिखना, हाथ काट लेना, पैर काट लेना या लड़की के लिए पागल हो जाना या लड़की के लिए दाढ़ी बढ़ा लेना प्यार होता है. पीयूष कहते हैं कि उन्होंने ऐसा प्यार किया है. Image - Insta/officialpiyushmishra

विज्ञापन

35 साल के बाद प्यार कैसा होता है

35 साल के बाद प्यार कैसा होता है 7 / 8

बढ़ती उम्र के बाद प्यार को लेकर पीयूष का कहना है कि 35 साल की उम्र के बाद आप प्यार उस व्यक्ति से करते हैं जिसके साथ आप बूढ़े होना चाहते हैं. तब तक सेक्स मर जाता है खत्म हो चुका होता है. तब जो औरत आपके साथ बूढ़े होने के लिए तैयार हो तो प्रेम की परिभाषा वो होती है. पीयूष ने कहा, "उस (पत्नी) ने कहा कि वो मेरे साथ बूढ़े होने के लिए तैयार है." Image - Insta/officialpiyushmishra

लेट एक्सेप्ट किया कि अब पति हैं

लेट एक्सेप्ट किया कि अब पति हैं 8 / 8

पति होने को लेकर पीयूष मिश्रा बोले,"मैंने यह बहुत लेट एक्सेप्ट किया कि मैं पति हो गया तुम्हारा. उसमें मुझे टाइम लगा. करीब 10-15 साल में मैंने यह रियलाइज किया कि वह मेरी पत्नी है. इससे पहले वो एक औरत थी जिसने मेरे बच्चे पैदा किए हैं, अच्छा खाना बनाती है, बहुत बढ़िया खाना बनाती है, घर की जिम्मेदारियां पूरी करती है, घर संभालती है. इससे आगे फीलिंग नहीं थी." Image - Insta/officialpiyushmishra यह भी पढ़ें - एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले में पहले पायदान पर भारत का यह शहर, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु को भी छोड़ा पीछे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन