काई को आसानी से साफ करने का क्या तरीका है? जानिए बिना ज्यादा घिसे कैसे हटाएं ये हरी गंदगी

How To Clean Kai: घर के फर्श पर, दीवार पर या पाइप वगैरह पर काई जम सकती है. ऐसे में काई को हटाने के लिए कुछ हैक्स आजमाकर देखे जा सकते हैं. यहां बताए नुस्खे काई की अच्छी सफाई कर सकते हैं.

How to clean kai from floor
1 / 7
फर्श पर लगी काई को कैसे साफ करें? AI Generated Image

Kai Kaise Saaf Karen: बरसात की झमाझम बारिश और एक ही जगह पर पानी भरे रहने से काई हो जाती है. यह काई हरे रंग की होती है और इसे मॉस (Moss) या एल्गाई (Algae) कहते हैं. यह हाई ह्यूमिडिटी, कम से कम  सूर की धूप और लेफ्टोवल ऑर्गेनिक कूड़े के चलते बढ़ने लगती है. घर की दीवार पर, फर्श पर और पानी के पाइप में काई सबसे ज्यादा जमती है. बालकनी या सीढ़ियों पर काई जम जाए तो फिसलकर गिरने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में काई के कारण कोई दुर्घटना ना हो इसीलिए पहले ही इसे साफ करने लेने में समझदारी है. जानिए किस तरह काई को साफ करके हटाया जा सकता है.

विज्ञापन

सफेद सिरका आएगा काम

सफेद सिरका आएगा काम 2 / 7

काई हटाने के लिए सफेद सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है. सख्त सतह से काई हटाने में सफेद सिरका तेजी से असर दिखाता है. यह काई की संरचना को तोड़ता है और उसे बढ़ने से रोकता है. इस्तेमाल के लिए बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी को मिलाकर किसी स्प्रे बोतल में भर लें. इस स्प्रे को अच्छे से काई पर छिड़क दें. अब आधे से एक घंटे रुकें और फिर किसी ब्रश से इस काई को घिसें और पानी डालकर धोकर साफ कर लें.

विज्ञापन

बेकिंग सोडा का पेस्ट

बेकिंग सोडा का पेस्ट 3 / 7

बेकिंग सोडा एक माइल्ड अब्रैसिव है जो काई को ढीला करता है और घर की सतह को डैमेज भी नहीं होने देता है. इससे काई साफ तो होती ही है, साथ ही इसकी ग्रोथ भी रुकती है. पानी में बेकिंग सोडा डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को काई वाली जगह पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक रखें. इसके बाद किसी सख्त ब्रश से घिसें और फिर पानी से धोकर काई हटा लें. फर्श साफ हो जाएगा.

नींबू का रस भी आ सकता है काम

नींबू का रस भी आ सकता है काम 4 / 7

काई से छुटकारा पाने के लिए नींबू का रस और नमक मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. यह नुस्खा फायदेमंद साबित हो सकता है. आपको करना बस इतना है कि सबसे पहले काई पर नमक छिड़कें और उसके ऊपर ही नींबू का रस डाल दें. इस मिश्रण के कारण फिज्ज साउंड आने लगेगा. अब 10 से 20 मिनट रुकें और फिर ब्रश और हल्के गर्म पानी की मदद से काई को साफ करके हटा लें. यह नुस्खा बाथरूम, बालकनी और छत पर जमी काई हटाने में सबसे अच्छा असर दिखाता है.

विज्ञापन

ब्लीच पाउडर को देखें आजमाकर

ब्लीच पाउडर को देखें आजमाकर 5 / 7

काई हटाने के लिए ब्लीच पाउडर का इस्तेमाल करके देखा जा सकता है. इस हैक के लिए सबसे पहले काई पर चिपकी गंदगी को साफ करें. अब 2 लीटर पानी में 3 से 4 कप ब्लीच पाउडर मिलाकर घोल तैयार करें. इस घोल को काई पर डाल दें. 15 से 20 मिनट रुकें और उसके बाद ब्रश से काई वाले हिस्से की सफाई करें. काई आसानी से छूटने लगेगी.

डिटर्जेंट और गरम पानी

डिटर्जेंट और गरम पानी 6 / 7

सीमेंट के फ्लोर से काई हटाने के लिए डिटर्जेंट और गरम पानी इस्तेमाल किया जा सकता है. काई वाले हि्से को थोड़ा साफ कर लें. इसके बाद डिटर्जेंट और गर्म पानी को मिलाकर काई पर डालें. कुछ मिनट के लिए इस मिश्रण को काई पर ही रहने दें और फिर नॉर्मल पानी डालकर धोकर साफ कर लें. काई हटने लगेगी और साफ हो जाएगी.

विज्ञापन

रेग्यूलर क्लीनिंग पर दें ध्यान

रेग्यूलर क्लीनिंग पर दें ध्यान 7 / 7

लंबे समय तक अगर किसी सतह की सफाई ना की जाए तो काई जमती चली जाती है. इसीलिए काई को समय-समय पर साफ करना जरूरी है. सतह की रोजाना या हर दूसरे-तीसरे दिन सफाई की जाए तो काई नहीं जमती है. यह भी पढ़ें - पीला पड़ गया है ट्रांसपेरेंट फोन कवर तो ऐसे करें साफ, Yellow Phone Cover को चमका देंगी ये चीजें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन