बच्चों को मच्छर से बचाना है तो घर में करें ये 5 काम, काटने का खतरा होगा कम

Mosquito Bites: बच्चों को मच्छर के काटने से बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा. पानी जमा न होने देना, खिड़की-दरवाजों पर जाली लगाना, बच्चे को शरीर ढकने वाले कपड़े पहनाना, जरूरत के हिसाब से मच्छरदानी का इस्तेमाल करना बेस्ट रहेगा.

Mosquito Bites
1 / 7
घर के आसपास पानी जमा होना. Image Credit- Freepik

बारिश का मौसम आते ही घर के आसपास मच्छरों की संख्या बढ़ने लगती है. खासकर बच्चों को लेकर माता-पिता ज्यादा टेंशन में रहते हैं, क्योंकि मच्छर के काटने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जीका जैसी बीमारियों का खतरा हो सकता है. ऐसे में सिर्फ मच्छर मारने वाली मशीन या स्प्रे पर निर्भर रहने के बजाय घर के अंदर और आसपास मच्छरों की संख्या कम करना भी जरूरी है.

विज्ञापन

घर के आसपास पानी जमा होना

घर के आसपास पानी जमा होना2 / 7

मच्छर पानी जमा होने वाली छोटी-छोटी जगहों पर आसानी से हो सकते हैं. इसलिए बाल्टी, गमले की प्लेट, पुराने टायर, बोतल, टूटे बर्तन या किसी सामान में बारिश का पानी जमा न होने दें. WHO के अनुसार पानी रखने वाले कंटेनर को ढककर रखना और जिन जगहों पर पानी जमा हो सकता है, उन्हें खाली और साफ करना मच्छरों की कर कर सकता है.

विज्ञापन

खिड़की-दरवाजों पर जाली लगाना

खिड़की-दरवाजों पर जाली लगाना 3 / 7

बच्चों को मच्छरों से बचाने का एक आसान तरीका है कि मच्छरों को घर में घुसने ही न दिया जाए. खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाएं और अगर जाली में छेद हो गया है तो उसे ठीक करवाएं. घर में मच्छरों को कम करने के लिए ऐसा किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना ने बताया अपना पोस्टपार्टम रूटीन, डिलीवरी के बाद खाती-पीती हैं ये चीजें

हर हफ्ते गमलों और कूलर की सफाई करना

हर हफ्ते गमलों और कूलर की सफाई करना 4 / 7

घर में रखे गमले, प्लांटर की प्लेट, कूलर और पानी रखने वाले दूसरे कंटेनर को चेक करें. इनमें थोड़ा भी पानी कई दिनों तक जमा रहने पर मच्छरों के लिए जगह बन सकता है. इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार ऐसी चीजों को खाली करके साफ करें जिनमें पानी जमा होता है.

विज्ञापन

खिड़की-दरवाजों पर जाली लगाना

खिड़की-दरवाजों पर जाली लगाना 5 / 7

बच्चों को मच्छरों से बचाने का एक आसान तरीका है कि मच्छरों को घर में घुसने ही न दिया जाए. खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाएं और अगर जाली में छेद हो गया है तो उसे ठीक करवाएं. घर में मच्छरों को कम करने के लिए ऐसा किया जा सकता है.

बच्चे को ढकने वाले कपड़े पहनाना

बच्चे को ढकने वाले कपड़े पहनाना 6 / 7

जब बच्चा बाहर खेलने जाए, खासकर ऐसे स्थान पर जहां मच्छर ज्यादा हों तो उसे फुल स्लीव के कपड़े और पैरों को ढकने वाली पैंट पहनाना बेहतर है. बहुत ढीले कपड़ों के बजाय शरीर को ढकने वाले कपड़े चुनें. शरीर के खुले हिस्सों को कम रखने वाले कपड़े मच्छर के काटने से बचाव में मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

रिपेलेंट इस्तेमाल करना

रिपेलेंट इस्तेमाल करना 7 / 7

बच्चों के लिए रिपेलेंट करना बेस्ट है, लेकिन इसे इस्तेमाल करते वक्त जरूरी है कि प्रोडक्ट के लेबल पर दी गई उम्र और इस्तेमाल की मात्रा का ध्यान दें. 2 महीने से कम उम्र के बच्चों पर रिपेलेंट नहीं लगाना चाहिए. ऐसे छोटे बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए कपड़े का इस्तेमाल करना बेस्ट है. इसे भी पढ़ें- आखिर चंदन के पेड़ पर ही क्यों नजर आते हैं सांप? खुशबू नहीं, ये वजह हो सकती है जिम्मेदार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन