कैसे पता चलेगा कम हो गया है विटामिन डी? डॉक्टर ने बताया शरीर पर दिखते हैं ये 5 संकेत
Vitamin D Deficiency: अगर आपको भी शरीर पर ये 5 दिक्कतें दिखने लगी हैं तो समझ जाएं कि शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगी है. इसीलिए इन लक्षणों को कभी ना करें इग्नोर.

Vitamin D Deficiency Symptoms: विटामिन डी शरीर के लिए सबसे जरूरी विटामिन में से एक है. इस विटामिन की कमी होने पर मसल्स से लेकर मूड तक पर असर पड़ता है. इन लक्षणों को अक्सर ही लोग शुरुआत में इग्नोर तो करते हैं लेकिन आगे चलकर तबीयत बिगड़ने लगती है और फिर लंबे ट्रीटमेंट के बाद ही दिक्कत दूर होती है. ऐसे में समय रहते इस कमी की पहचान करना जरूरी है. गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ शुभम वत्सय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर कैसे लक्षण नजर आते हैं.
हमेशा थकान रहना
2 / 7अगर आपको पूरी नींद लेने के बाद भी हमेशा थकान होती है तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है. डॉक्टर बताते हैं कि विटामिन डी कम होने पर मसल्स और सेल्स पर्याप्त एनर्जी प्रोड्यूस नहीं कर पाते हैं इसीलिए हमेशा सुस्त महसूस होता है.
मसल्स में कमजोरी
3 / 7विटामिन डी कम होने पर मसल्स में कमजोरी आ जाती है. सीढ़ियां चढ़ते समय जल्दी थकना या बैठने के बाद उठने में भारीपन महसूस होना नॉर्मल नहीं है. यह विटामिन डी की कमी का लक्षण हो सकता है.
कमर के निचले हिस्से में दर्द
4 / 7कमर के निचले हिस्से में दर्द होना सिर्फ खराब पोस्चर के कारण ही नहीं होता बल्कि यह विटामिन डी कम होने के कारण भी हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन डी कम होने पर कैल्शियम ठीक तरह से एब्जॉर्ब नहीं हो पाता है. इससे हड्डियां कमजोर और सेंसिटिव हो जाती हैं.
कमजोर इम्यूनिटी
5 / 7अगर इम्यूनिटी कमजोर हो तो बार-बार इंफेक्शंस होने लगते हैं. विटामिन डी इम्यून सिस्टम को रेग्यूलेट करता है. ऐसे में इस विटामिन की कमी से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है.
मूड खराब रहना
6 / 7विटामिन डी की कमी मूड खराब रहने की भी वजह बनती है. विटामिन डी कम होने पर पहले ब्रेन फॉग होता है और फिर डिप्रेशन भी हो सकता है.
डॉक्टर से करें संपर्क
7 / 7अगर लंबे समय तक आपको शरीर में यही दिक्कतें नजर आएं तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी ना करें. डॉक्टर की सलाह लेने पर दिक्कत को बढ़ने से रोका जा सकता है. यह भी पढ़ें - रातभर में क्यों बढ़ जाता है कंधे का दर्द, डॉक्टर ने बताया यह किस दिक्कत का है संकेत, कब कराएं जांच अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.