रोज एक अमरूद खाने से क्या होगा? जानिए शरीर को कौन से फायदे देता है Guava

Guava Benefits: अमरूद खाने पर शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं और रोजाना अमरूद खाने से शरीर पर क्या असर होता है, जानिए यहां.

Amrood Khane Ke Fayde
1 / 7
Amrood Khane Ke Fayde

Amrood Khane Ke Fayde: सेहत के लिए सबसे फायदेमंद फलों में से एक है अमरूद. पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है. विटामिन सी, फाइबर और पोटैशियम जैसे गुणों से भरपूर अमरूद खाने पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. वहीं, अमरूद (Guava) खाने पर कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी दूर रहती हैं. ऐसे में यहां जानिए क्या होगा अगर आप रोजाना 1 अमरूद खाने लगेंगे.

विज्ञापन

मजबूत इम्यूनिटी

मजबूत इम्यूनिटी 2 / 7

अमरूद विटामिन सी से भरपूर होता है. इसे खाने पर शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिलता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है.

विज्ञापन

कब्ज से छुटकारा

कब्ज से छुटकारा 3 / 7

अमरूद में डाइटरी फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. फाइबर से भरपूर होने के चलते अमरूद खाने पर कब्ज जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है.

ब्लड शुगर कंट्रोल होता है

ब्लड शुगर कंट्रोल होता है 4 / 7

अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसीलिए शुगर के एब्जॉर्प्शन को धीमा करता है. ऐसे में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अमरूद खाया जा सकता है.

विज्ञापन

वजन कम होता है

वजन कम होता है 5 / 7

अमरूद खाने पर वजन कम हो सकता है. अमरूद फाइबर से भरपूर होता है और इसमें कैलोरी कम होती है. ऐसे में अमरूद खाने पर पेट लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं.

दिल की सेहत को फायदा

दिल की सेहत को फायदा 6 / 7

अमरूद में पौटेशियम और फाइबर होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और ऐसे में दिल की सेहत को भी फायदा देता है.

विज्ञापन

एक दिन में कितने अमरूद खाने चाहिए

एक दिन में कितने अमरूद खाने चाहिए 7 / 7

एक दिन में 1 से 2 मध्यम आकार के अमरूद खाए जा सकते हैं. अमरूद को सुबह 10 से 11 के बीच मिड मील में या फिर शाम के समय खा सकते हैं. यह भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं आलूबुखारा खाने के ये 5 फायदे? जानिए किन दिक्कतों को दूर कर देता है Plum अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन