क्या आप जानते हैं आलूबुखारा खाने के ये 5 फायदे? जानिए किन दिक्कतों को दूर कर देता है Plum
Aloo Bukhara Khane Ke Fayde: इस मौसम में आलूबुखारा खूब खाए जाते हैं. लेकिन, यह फल सिर्फ स्वाद में ही अच्छा नहीं है बल्कि सेहत को भी ढेरों फायदे देता है. यहां जानिए आलूबुखार किस-किस तरह से सेहत के लिए अच्छा होता है.

Plum Benefits: आलूबुखारा बाकी सभी फलों से स्वाद में बेहद अलग होता है. यह खाने पर खट्टा-मीठा लगता है और मुंह को ताजगी से भर देता है. आलू बुखारा को प्लम कहा जाता है. इसमें विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, पोटैशियम और भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. इस मौसम में खासतौर से आलूबुखारा बाजारों में बिकता है. ऐसे में इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. क्या आप जानते हैं सेहत को आलूबुखारा से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं? अगर नहीं, तो यहां जानिए आलूबुखारा किस-किस तरह से सेहत को दुरुस्त रखता है.
कब्ज से राहत दिलाता है
2 / 7कब्ज से राहत दिलाने वाले फलों में आलूबुखारा बेहद फायदेमंद साबित होता है. आलू बुखारा डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है और इसमें सोर्बिटोल होता है जो पेट साफ करने में मदद करता है.
हड्डियों मजबूत होती हैं
3 / 7हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आलूबुखारा खाया जा सकता है. आलूबुखारा में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन के हड्डियों को सुरक्षित रखता है.
हाई ब्लड प्रेशर में सहायक
4 / 7आलूबुखारा में मौजूद पोटैशियम शरीर में सोडियम की मात्रा को संतुलित करता है. यह रक्त वाहिकाओं पर पड़ने वाले दबाव को भी कम करता है. ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर में आलूबखारा फायदेमंद साबित होता है.
इम्यूनिटी मजबूत बनाता है
5 / 7विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर आलूबुखारा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है.
वजन घटाने के लिए
6 / 7बढ़ते वजन से परेशान लोग आलूबुखारा को अपनी वेट लॉस डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और फाइबर से भरपूर होने के चलते पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है जिससे एक्सेस फूड इंटेक कम होता है.
एक दिन में कितने आलुबुखारे खाने चाहिए
7 / 7अच्छी सेहत के लिए एक दिन में 2 से 3 मध्यम आकार के प्लम खाए जा सकते हैं. आलुबुखारा खाने के अलावा आप चाहे तो सूखा आलुबुखारा यानी प्रून्स भी खा सकते हैं. यह भी पढ़ें - जामुन खाने पर शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, जानिए एक दिन में कितने Jamun खाने चाहिए