नींद नहीं आती तो दवा नहीं बल्कि खा लीजिए ये 3 चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने शेयर किया नुस्खा

Neend Lane Ke Liye Kya Khaye: अगर आप भी छत देखते-देखते ही रात निकाल देते हैं तो यहां जानिए नींद लाने के लिए क्या खाया-पिया जा सकता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर बता रहे हैं अच्छी नींद के लिए कौन से फूड्स फायदेमंद होते हैं.

Foods For Sleep
1 / 7
Foods For Sleep

Foods For Sleep: रात में नींद पूरी ना होने पर शरीर में दिनभर थकान रहने लगती है. ऐसे में जरूरी है कि नींद पूरी की जाए. लेकिन, कई बार व्यक्ति रातभर बैठा रह जाता है पर नींद आने का नाम नहीं लेती. इसपर आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि अच्छी नींद लेने के लिए आपको दवा की जरूरत नहीं है बल्कि खानपान की ही कुछ चीजें आपको बेहतर नींद लेने में मदद कर सकती हैं. यहां जानिए डॉ. सलीम जैदी किन चीजों को खाने की सलाह दे रहे हैं.

विज्ञापन

केला

केला 2 / 7

केले में मैग्नीशियम और ट्रिप्टोफेन दोनों होते हैं. ट्रिप्टोफेन एक अमीनो एसिड है जोकि दिमाग में जाकर सेरेटॉनिन बनाता है. सेरेटॉनिन से मेलाटॉनिन बनता है जोकि एक नेचुरल स्लीप हार्मोन है.

विज्ञापन

कब खाएं केला

कब खाएं केला 3 / 7

आपको सोने से एक घंटे पहले केला खाना चाहिए. एक पका हुआ केला खाएं. यह शरीर को अंदर से सोने के लिए रेडी करता है.

बादाम और शहद

बादाम और शहद 4 / 7

बादाम में मैग्नीशियम होता है जोकि नर्वस सिस्टम को शांत करता है. शहद मेलाटॉनिन रिलीज करने को प्रोमोट करता है.

विज्ञापन

कैसे करें बादाम और शहद का सेवन

कैसे करें बादाम और शहद का सेवन 5 / 7

रात के समय 5 से 6 भीगे हुए बादाम के साथ आधा चम्मच शहद ले लें. यह आपको सोने में मदद करेगा.

जायफल

जायफल 6 / 7

अच्छी नींद लेने के लिए आप जायफल का सेवन कर सकते हैं. जायफल नींद लाने का काम करता है. यह नींद लाने में एक पावरफुल मसाला साबित होता है.

विज्ञापन

कैसे लें जायफल

कैसे लें जायफल 7 / 7

एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकीभर जायफल का पाउडर डाल लें. इसे सोने से एक-डेढ़ घंटे पहले पी लें. यह अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद करेगा. लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि यह आपको ज्यादा मात्रा में नहीं लेना है नहीं तो साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. यह भी पढ़ें - महिलाओं में क्यों बढ़ रहे हैं आंत के कैंसर के मामले? डॉक्टर ने बताया ये 5 गलतियां बनती हैं बड़ी वजह अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन