फैटी लिवर के लिए इन 3 चीजों को बेस्ट बताते हैं एक्सपर्ट, पेट के डॉक्टर ने कहा Fatty Liver में खाएं ये फूड्स

Fatty Liver Foods: फैटी लिवर की दिक्कत से परेशान हैं तो यहां जानिए डॉक्टर क्या खाने की सलाह दे रहे हैं. डॉक्टर का कहना है कि इन फूड्स से लिवर में जमा फैट कम होने लगता है.

Fatty Liver me Kya Khaye
1 / 7
Fatty Liver me Kya Khaye

Foods For Fatty Liver: फैटी लिवर की दिक्कत में लिवर में फैट जमना शुरू हो जाता है. इस दिक्कत को फैटी लिवर कहा जाता है. अगर फैटी लिवर की दिक्कत को लंबे समय तक ट्रीट ना किया जाए तो इससे लिवर में इंफ्लेमेशन हो सकती है, फाइब्रोसिस या सिरोसिस हो सकता है. लिवर की ये गंभीर बीमारियां जानलेवा भी साबित हो सकती हैं. ऐसे में समय रहते फैटी लिवर का पता लगाना और फैटी लिवर कम करने की कोशिश करना जरूरी है. इसी बारे में बताते हुए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्सय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि फैटी लिवर में क्या खाने-पीने पर फायदा मिलता है. आप भी इन चीजों को अपनी फैटी लिवर की डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

विज्ञापन

ब्लैक कॉफी

ब्लैक कॉफी 2 / 7

बिना चीनी और बिना दूध के ब्लैक कॉफी पी जाए तो यह फैटी लिवर को कम कर सकती है. डॉक्टर का कहना है कि स्टडीज के अनुसार रोजाना ब्लैक कॉफी पी जाए तो यह लिवर एंजाइम्स को नॉर्मलाइज करती है और लिवर फाइब्रोसिस का रिस्क कम करती है. ब्लैक कॉफी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स लिवर को प्रोटेक्ट करते हैं और फैट बिल्ड-अप को धीमा करते हैं.

विज्ञापन

पालक

पालक 3 / 7

डॉक्टर का कहना है कि हरी पत्तेदार सब्जियां लिवर के लिए अच्छी हैं. लिवर के मरीज को खासतौर से पालक खाना चाहिए. इसमें मौजूद नाइट्रेट और पॉलीफेनोल्स लिवर के फैट को डायरेक्टली कम करते हैं.

ब्रोकोली

ब्रोकोली 4 / 7

फैटी लिवर को कम करने में ब्रोकली एक अच्छा ऑप्शन साबित होता है. इसमें सल्फोराफेन होता है जो लिवर को नेचुरली प्रोटेक्ट करता है. इसके एंटी-ऑक्सीडेंट्स लिवर के फाथवेज को एक्टिवेट करते हैं.

विज्ञापन

फैटी लिवर के क्या लक्षण होते हैं

फैटी लिवर के क्या लक्षण होते हैं 5 / 7

फैटी लिवर की दिक्कत में हमेशा ही शरीर में थकान महसूस होती है, लिवल में फैट के बिल्ड-अप के कारण भारीपन महसूस हो सकता है, दर्द हो सकता है, पीलिया हो सकता है, अगर दिक्कत गंभीर होने लगे तो पेट में सूजन जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं.

फैटी लिवर कैसे ठीक होता है

फैटी लिवर कैसे ठीक होता है 6 / 7

फैटी लिवर के ट्रीटमेंट के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करना सबसे जरूरी होता है. अपने खानपान को बेहतर करके फैटी लिवर की दिक्कत दूर की जा सकती है.

विज्ञापन

फैटी लिवर में क्या नहीं खाना चाहिए

फैटी लिवर में क्या नहीं खाना चाहिए 7 / 7

जिन लोगों को फैटी लिवर की दिक्कत है उन्हें फैटी फूड्स, प्रोसेस्ड फूड्स, शुगरी फूड्स और रिफाइंड अनाज के सेवन से बचना चाहिए. ये चीजें फैटी लिवर की दिक्कत को बढ़ा सकती हैं. यह भी पढ़ें - ये 15 संकेत बताते हैं कि शरीर को नींद की जरूरत है, कहीं आपकी बॉडी भी तो नहीं दे रही साइन अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन