96 किलो से 56 किलो की कैसे हुईं Sara Ali Khan? जानिए सारा अली खान ने वजन कम करने के लिए क्या किया

Sara Ali Khan Weight Loss: एक्ट्रेस सारा अली खान ने बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले 30 किलो से ज्यादा वजन कम करके दिखाया था. खानपान, एक्सरसाइज और मोटिवेशन, किस तरह सारा को इन सभी चीजों से प्रेरणा मिली और कैसे वे वजन कम करने में कामयाब हुईं, जानिए यहां.

how sara Ali khan lost weight
1 / 7
how sara Ali khan lost weight

How Did Sara Ali Khan Lose Weight: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर ही अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बात करती हुई नजर आती हैं. सारा वेट लॉस से पहले बिना सोचे-समझे कुछ भी खा लेती थीं. सारा न्यूयॉर्क में पढ़ रही थीं जहां वो बड़ा पिज्जा, चॉक्लेट चिप और एक्स्ट्रा बटर के साथ पाव भाजी स्वाद लेकर खाती थीं. इन आदतों के कारण सारा का वजन 96 किलोग्राम तक पहुंच गया था. फिल्मों में एंट्री से पहले सारा ने 30 किलो से ज्यादा वजन कम करके दिखाया था और 56 से 45 किलो तक पर आ गई थीं. ऐसे में आप भी जानिए कैसी रही सारा अली खान की वेट लॉस (Sara Ali Khan Weight Loss) जर्नी और कैसे कम किया सारा ने इतना सारा वजन कम. Image Credits - Insta/saraalikhan95

विज्ञापन

कैसे घटाया 30 किलो से ज्यादा वजन

कैसे घटाया 30 किलो से ज्यादा वजन 2 / 7

रणबीर अलाहबादिया के साथ बातचीत के दौरान सारा अली खान ने बताया कि उनके लिए वजन कम करना आसान नहीं था. सारा ने वजन घटाने के लिए खाना खाना छोड़ा नहीं बल्कि माइंडफुल इटिंग पर ध्यान दिया. उन्होंने साइक्लिंग, रनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, डांस, फंक्शनल वर्कआउट्स और पिलाटेस वगैरह किए. Image Credits - Insta/saraalikhan95

विज्ञापन

नहीं खाईं ये चीजें

नहीं खाईं ये चीजें 3 / 7

वजन कम करने के लिए सारा अली खान ने अपनी डाइट में कई बदलाव किए. सारा ने जंक फूड खाना कम किया, रिफाइंड शुगर को डाइट से निकाला और प्रोसेस्ड कार्ब्स को भी डाइट से बाहर किया. डिसीप्लिन और हेल्दी हैबिट्स ने सारा को वेट लॉस में मदद की. Image Credits - Insta/saraalikhan95

कैसे मिली वजन घटाने की प्रेरणा

कैसे मिली वजन घटाने की प्रेरणा 4 / 7

सारा ने बताया कि करण जौहर उनके पास आए थे और उन्होंने सारा से कहा कि वे उन्हें फिल्म ऑफर करना चाहते हैं लेकिन शर्त यह है कि सारा को वजन कम करना होगा. इसके बाद सारा ने अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू की. Image Credits - Insta/saraalikhan95

विज्ञापन

कैसे बढ़ गया था सारा का वजन

कैसे बढ़ गया था सारा का वजन 5 / 7

वजन घटाने से पहले सारा अली खान का वजन 96 किलो था. इसपर सारा का कहना है कि पिज्जा और ब्राउनी वगैरह खाकर उन्होंने अपना वजन बढ़ाया था. Image Credits - Insta/saraalikhan95

वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी क्या है

वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी क्या है 6 / 7

सारा का कहना है कि वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी है मोटिवेशन का होना. अगर आपके दिमाग में आपका लक्ष्य क्लियर है कि आपको फिट होना है तो आप फिट होकर रहेंगे. Image Credits - Insta/saraalikhan95

विज्ञापन

खानपान पर ध्यान देना है जरूरी

खानपान पर ध्यान देना है जरूरी 7 / 7

सारा अली खान की सभी को सलाह है कि उन्हें खानपान पर ध्यान देना चाहिए, यह ना सिर्फ शारीरिक तौर पर जरूरी है बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी होता है. Image Credits - Insta/saraalikhan95 यह भी पढ़ें - मोटापा कम करने के लिए कौन सी दाल खाएं? एक्सपर्ट ने बताया कि किस Dal से घटेगा वजन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन