टिफिन में रोटियां गीली होने से बचाने का वायरल जुगाड़, ऐसे घंटों रहेंगी सॉफ्ट

अगर आप सुबह टिफिन में रोटियां पैक करते हैं और दोपहर तक वे सख्त या गीली हो जाती हैं, तो ये आसान किचन हैक आपके काम आ सकता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा जुगाड़ वायरल हो रहा है जिसमें टिश्यू पेपर की मदद से रोटियों को पैक किया जाता है. इस ट्रिक से रोटियां कई घंटों तक नरम और ताजी बनी रह सकती हैं.

Viral Tiffin Hack
1 / 9
Credit: Social Media

Advertisment

टिफिन में रोटियां गीली क्यों हो जाती हैं?

टिफिन में रोटियां गीली क्यों हो जाती हैं?2 / 9

कई लोग सुबह ताजी और गरम रोटियां बनाकर सीधे टिफिन में रख देते हैं. लेकिन जब टिफिन का ढक्कन बंद होता है तो अंदर भाप जमा हो जाती है. यही भाप रोटियों को गीला और चिपचिपा बना देती है. कुछ समय बाद रोटियां सख्त भी हो सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि रोटियों को सही तरीके से पैक किया जाए ताकि वे दोपहर तक भी नरम बनी रहें.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ किचन हैक

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ किचन हैक3 / 9

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक आसान किचन हैक तेजी से वायरल हो रहा है. इस ट्रिक में टिश्यू पेपर की मदद से रोटियों को टिफिन में पैक किया जाता है. कई लोग इस जुगाड़ को आजमाकर देख चुके हैं और उनका कहना है कि इससे रोटियां लंबे समय तक सॉफ्ट रहती हैं और उनमें नमी भी ज्यादा नहीं बनती.

रोटी को तुरंत टिफिन में ना रखें

रोटी को तुरंत टिफिन में ना रखें4 / 9

अगर आप चाहते हैं कि रोटियां टिफिन में गीली ना हों तो सबसे पहले ये ध्यान रखें कि उन्हें बनाते ही तुरंत बंद डिब्बे में ना रखें. पहले रोटियों को 1–2 मिनट के लिए खुला छोड़ दें ताकि उनकी भाप निकल जाए. जब रोटी थोड़ी ठंडी हो जाएगी, तब उसे टिफिन में रखने से अंदर नमी कम बनेगी.

विज्ञापन

रोटी को हल्का मोड़कर रोल बनाएं

रोटी को हल्का मोड़कर रोल बनाएं5 / 9

टिफिन में रोटी रखने से पहले उसे हल्का मोड़कर रोल बना लें. ऐसा करने से रोटियां ज्यादा जगह नहीं घेरतीं और उन्हें पैक करना भी आसान हो जाता है. रोल बनाने से रोटियां आपस में चिपकती नहीं हैं और टिफिन में उनका आकार भी बना रहता है.

टिफिन बॉक्स में रखें टिश्यू पेपर

टिफिन बॉक्स में रखें टिश्यू पेपर6 / 9

इस वायरल ट्रिक का सबसे अहम हिस्सा टिश्यू पेपर है. सबसे पहले टिफिन बॉक्स में एक लंबा टिश्यू पेपर बिछा दें और उसका थोड़ा हिस्सा बाहर रहने दें. ये टिश्यू टिफिन के अंदर बनने वाली नमी को सोखने में मदद करता है.

विज्ञापन

हर रोटी को टिश्यू में अलग-अलग लपेटें

हर रोटी को टिश्यू में अलग-अलग लपेटें7 / 9

रोल की हुई रोटी को टिश्यू पेपर पर रखें और हल्के से उसी टिश्यू में लपेट दें. फिर दूसरी रोटी को भी अलग टिश्यू में लपेटें. इससे रोटियां आपस में चिपकेंगी नहीं और टिफिन के अंदर ज्यादा नमी भी नहीं बनेगी.

टिश्यू पेपर सोख लेता है एक्सट्रा नमी

टिश्यू पेपर सोख लेता है एक्सट्रा नमी8 / 9

टिश्यू पेपर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वो नमी को जल्दी सोख लेता है. जब रोटियों से थोड़ी भाप निकलती है तो टिश्यू उसे अपने अंदर सोख लेता है. इससे टिफिन के अंदर भाप जमा नहीं होती और रोटियां कई घंटों तक नरम बनी रहती हैं.

विज्ञापन

ऑफिस और स्कूल टिफिन के लिए बढ़िया ट्रिक

ऑफिस और स्कूल टिफिन के लिए बढ़िया ट्रिक9 / 9

ये आसान किचन ट्रिक खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रोज ऑफिस या स्कूल के लिए टिफिन तैयार करते हैं. अगर रोटियां सुबह बनाकर पैक करनी पड़ती हैं, तो ये तरीका उन्हें दोपहर तक सॉफ्ट रखने में मदद कर सकता है. इसलिए कई लोग अब इस वायरल हैक को अपनाने लगे हैं. (All Photos Credit: Social Media)

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन