सीधा नहीं कभी-कभी उल्टा चलना भी है जरूरी! जानिए बैक वॉकिंग के फायदे
Backward Walking Benefits: उल्टा चलना सेहत के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए उल्टा चलना शरीर को किस-किस तरह से प्रभावित करता है.

Back Walking Benefits: वॉकिंग यानी चलने को सबसे असरदार एक्सरसाइज माना जाता है. लेकिन, क्या आपने कभी उल्टा चलने के बारे में सुना है? असल में उल्टा चलना (Ulta Chalna) शरीर के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होता है. उल्टा चलने पर मांसपेशियों से लेकर बैलेंस बेहतर बनाने और कैलोरी बर्न करने तक में मदद मिलती है. ऐसे में यहां जानिए उल्टा चलने पर शरीर पर कैसा असर होता है.
पैरों की मांसपेशियों मजबूत होती हैं
2 / 7उल्टा चलने से पैरों की अलग-अलग मांसपेशियां सक्रिय होती हैं. इससे जांघों, पिंडलियों और ग्लूट्स की मजबूती बढ़ सकती है.
बैलेंस और कोर्डिनेशन बेहतर होता है
3 / 7जब आप पीछे की ओर चलते हैं तो शरीर को संतुलन बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे बॉडी बैलेंस और कोर्डिनेशन में सुधार हो सकता है.
कैलोरी ज्यादा बर्न हो सकती है
4 / 7उल्टा चलने पर ज्यादा कैलोरी बर्न होती है जिससे वेट लॉस होने में मदद मिलती है. ऐसे में सीधे चलने के साथ ही उल्टा चलना भी वेट लॉस में असरदार होता है.
घुटनों पर पड़ सकता है अलग प्रभाव
5 / 7उल्टा चलना घुटनों और जोड़ों पर पड़ने वाले दबाव के पैटर्न को बदल देता है. यही वजह है कि कुछ फिजियोथेरेपिस्ट इसे रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम में शामिल करते हैं.
दिमाग को करता है एक्टिव
6 / 7पीछे की ओर चलते समय आपको ज्यादा ध्यान और फोकस की जरूरत होती है. इससे मानसिक सतर्कता और फोकस बेहतर हो सकता है.
उल्टा चलने का सही तरीका
7 / 7आप रोजाना चाहे तो 30 सेकंड भी उल्टा चल सकते हैं. इसी सीधी और सुरक्षित जगह को चुनें. चलते हुए गर्दन और शरीर को सीधा रखें. धीरे-धीरे चलें और अगर असहज महसूस हो तो रुक जाएं. यह भी पढ़ें- कॉलेस्ट्रोल कटर कहलाते हैं ये 5 फूड्स, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया Bad Cholesterol कम करने के लिए क्या खाएं अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.