मां की इस गलती से खराब हो सकते हैं बच्चे के दूध के दांत, डेंटिस्ट ने कहा आज ही छोड़ दें यह आदत
Milk Tooth Cavity: बच्चों के दूध के दांतों में अक्सर ही सड़न देखी जाती है. ऐसा क्यों होता है और किस तरह बच्चे के दांतों को सड़ने से बचाया जा सकता है, जानिए यहां.

Doodh Ke Dant Sadna: छोटे बच्चों में सबसे पहले जो दूध के साथ निकलते हैं उन्हें दूध के दांत कहते हैं. दूध के दांत जब टूट जाते हैं तो उसके बाद ही नए दांत आते हैं जिन्हें पक्के दांत कहा जाता है. मीठा खाने की वजह से या दांतों की सही तरह से सफाई ना करने की वजह से बच्चों के दूध के दांतों में सड़न हो जाती है. लेकिन, डेंटिस्ट का कहना है कि बच्चों के दूध के दांत सड़ने की वजह मां की यह एक गलती भी साबित हो सकती है. डेंटिस्ट डॉ. संदीप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर ने बताया है कि किस गलती के चलते बच्चे के दूध के दांत सड़ जाते हैं.
किस गलती से सड़ते हैं बच्चे के दूध के दांत
2 / 7डॉक्टर बताते हैं कि बच्चों के दांत सिर्फ चॉक्लेट या कैंडी से ही खराब नहीं होते हैं बल्कि रात के समय बच्चे को मां दूध पिलाती है या बोतल से दूध पिलाती है तो इस नाइट फीडिंग के कारण भी बच्चे के दांत खराब हो सकते हैं. इस कंडीशन को नर्सिंग बोटल कैरिस कहते हैं.
सड़ सकते हैं सारे दांत
3 / 7इस दौरान बच्चे के एक या 2 दांत नहीं बल्कि कई दांत या सारे दांत भी सड़ सकते हैं. कुछ ही महीनों में बच्चों के दांत खराब हो जाते हैं और काले नजर आ सकते हैं.
रात में दूध पिलाने पर क्या करें
4 / 7बच्चे के दूध के दांत ना सड़ जाएं इसीलिए 2 साल से बड़े बच्चे को रात के समय दूध नहीं पिलाना चाहिए. छोटे बच्चे को अगर रात में दूध पिलाया जा रहा है तो किसी साफ और गीले कपड़े से दांतों और मसूड़ों को साफ करें.
बन जाती है दूध की लेयर
5 / 7डॉक्टर बताते हैं कि दूध हेल्दी तो होता है लेकिन पूरी रात दांतों पर दूध की लेयर रहे तो मुंह में सड़न होने लगती है और दांत खराब हो सकते हैं.
पक्के दांतों को भी सड़ा सकते हैं दूध के दांत
6 / 7पैरेंट्स को लगता है कि बच्चे के दूध के दांत सड़ गए हैं तो टूटने के बाद नए पक्के दांत आ जाएंगे. लेकिन, दूध के दांतों की सड़न नए दांतों की जड़ तक जा सकती है जिससे दांतो में सड़न हो सकती है.
कब कराएं ब्रश
7 / 7अगर बच्चे की उम्र 1 साल से ज्यादा है तो बच्चे को सॉफ्ट बेबी ब्रश से ब्रश करवाया जा सकता है. यह भी पढ़ें - अगर बच्चा नाक में कुछ डाल ले तो क्या करना चाहिए? डॉक्टर ने बताया तुरंत करें ये काम



















