1 महीने अंजीर खाने से क्या होता है? जानिए शरीर पर कौन-कौन से बदलाव आ सकते हैं नजर

Bheegi Anjeer Khane Ke Fayde: रोजाना भीगी हुई अंजीर खाने पर सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिल सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए भीगी अंजीर शरीर को किस-किस तरह से प्रभावित करती है और 30 दिन बाद कैसा रिजल्ट नजर आता है.

roj bheegi anjeer khane ke fayde
1 / 7
roj bheegi anjeer khane ke fayde

Benefits Of Soaked Figs: अंजीर एक ऐसा फल है जिसे ताजे से ज्यादा सुखाकर और सूखने के बाद भिगोकर खाया जाता है. 100 ग्राम सूखी अंजीर में 249 कैलोरी होती है और इनमें प्रोटीन, डाइटरी फाइबर और कई खनिज पाए जाते हैं. पाचन से लेकर त्वचा तक पर अंजीर फायदेमंद साबित होता है. ऐसे में आइए जानते हैं अगर 30 दिनों तक यानी 1 महीने तक लगातार सूखे अंजीर को भिगोकर (Bheegu Anjeer) खाया जाए तो सेहत पर क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं.

विज्ञापन

कब्ज से मिलती है राहत

कब्ज से मिलती है राहत 2 / 7

रोजाना अंजीर खाने पर इसमें मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है. इससे कब्ज की दिक्कत खासतौर से ठीक होती है. अंजीर के सेवन से पेट आसानी से साफ होता है और मल नरम होने लगता है.

विज्ञापन

एनर्जी लेवल बढ़ते हैं

एनर्जी लेवल बढ़ते हैं 3 / 7

अगर आप आयरन की कमी के कारण हमेशा थकान महसूस करते हैं तो अंजीर खाने पर आपको फायदा मिलेगा. अंजीर ग्लूकोज और सुक्रोज को बढ़ाते हैं और इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन का स्तर सुधारता है.

त्वचा पर आता है नेचुरल ग्लो

त्वचा पर आता है नेचुरल ग्लो4 / 7

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर अंजीर शरीर के गंदे टॉक्सिंस को बाहर निकालता है. इससे शरीर अंदर से तो साफ होता ही है, इसका असर त्वचा पर ऊपरी तौर पर भी नजर आता है. स्किन पर निखार दिखने लगता है.

विज्ञापन

हड्डियां मजबूत होती हैं

हड्डियां मजबूत होती हैं5 / 7

अंजीर में खनिज जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होते हैं. 1 महीने तक लगातार अंजीर खाई जाए तो हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है.

दिल की सेहत के लिए अच्छा

दिल की सेहत के लिए अच्छा 6 / 7

अंजीर में मौजूद पौटेशियम ब्लड शुगर जैसी दिक्कतों को दूर करता है. यह हाई सोडियम के असर को भी कम करता है. इसीलिए दिल की सेहत के लिए अच्छा है.

विज्ञापन

एक दिन में कितनी अंजीर खानी चाहिए

एक दिन में कितनी अंजीर खानी चाहिए 7 / 7

अंजीर की तासीर गर्म होती है इसीलिए एक दिन में 2 से 3 भीगी अंजीर खानी चाहिए. रात में 2-3 अंजीर को पानी में भिगोकर अगली सुबह खा लें. यह भी पढ़ें - करोंदा खाने के क्या फायदे होते हैं? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया लिवर से लेकर वेट लॉस तक में दिखता है असर अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन