साल 2025 में किस इमोजी को सबसे ज्यादा किया गया इस्तेमाल? जानिए कौन सी Emoji है यूजर्स की फेवरेट

Most Used Emoji: क्या आप जानते हैं GenZ की फेवरेट इमोजी कौन सी है? यहां जानिए साल 2025 के गूगल डाटा के अनुसार किस इमोजी को दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया.

Most Used Emoji In 2025
1 / 7
Most Used Emoji In 2025

Most Used Emoji In 2025: आजकल फोन पर किसी को मैसेज भेजते हुए आपको अपनी बात लिखकर कहने की भी जरूरत नहीं होती है बल्कि इमोजी से ही अपनी बात कह दी जाती है. इमोजी अपनेआप में एक अलग भाषा बन चुकी है. किसी फोटो के नीचे कैप्शन और कमेंट्स में भी शब्दों से ज्यादा इमोजी लगा दी जाती है और सचमुच लोग इमोजी से भावनाओं को बेहतर तरह से समझते भी हैं. साल 2021 में हंसने वाली इमोजी "😂" सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली इमोजी थी, लेकिन साल 2025 में हंसने या खिलखिलाने वाली इमोजी नहीं बल्कि एक दूसरी इमोजी सबसे ज्यादा इस्तेमाल की गई इमोजी बन चुकी है.

विज्ञापन

किस इमोजी को किया गया सबसे ज्यादा इस्तेमाल

किस इमोजी को किया गया सबसे ज्यादा इस्तेमाल 2 / 7

गूगल यूसेज डाटा के अनुसार, लाउडली क्राइंग इमोजी "😭", जिसकी आंखों से धारा जैसे आंसू बहते हैं, नंबर वन इमोजी बन चुकी है. 500 इमोजी में से यह एक इमोजी सबसे ज्यादा यूज की गई है. Image Credits - AI

विज्ञापन

गूगल ने कलेक्ट किया डाटा

गूगल ने कलेक्ट किया डाटा 3 / 7

गूगल ने दुनियाभर में ज्यादातर एंड्रोइड डिवाज में मौजूद गूगल कीबोर्ड और जीबोर्ड पर लोगों द्वारा इस्तेमाल किए गए 665 मिलियन इमोजी के गुमनाम सैंपल्स से यह डाटा इकट्ठा किया है. Image Credits - Pexels

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट 4 / 7

न्यूयॉर्क टाइम्स ने गूगल डाटा के साथ ही रेडिट फॉरम से डाटा इकट्ठा किया है. डेमोग्राफिक डाटा के अनुसार, युवाओं को हंसने वाली दोनों इमोजी 😂🤣 ओवरयूज्ड लगने लगीं जिसके बाद रोने वाली इमोजी 😭 का इस्तेमाल बढ़ गया. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

कुछ दिनों के लिए यह इमोजी भी थी ट्रेंड में

कुछ दिनों के लिए यह इमोजी भी थी ट्रेंड में 5 / 7

कंकाल के सिर वाली इमोजी 💀 को कुछ समय तक टीनेएजर्स ने सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया था. इस कंकाल वाली इमोजी का मतलब माना गया डेड फ्रॉम लाफ्टर. लेकिन, जल्द ही रोने वाली इमोजी का इस्तेमाल बढ़ गया. Image Credits - AI

हसंने वाली इमोजी रही Gen X की पसंद

हसंने वाली इमोजी रही Gen X की पसंद 6 / 7

हंसने का इमोशन दिखाने के लिए भी GenZ की पहली पसंद रोने वाली इमोजी बनी लेकिन डाटा में GenX यानी मिडल एज के लोगों में हंसने वाली इमोजी ही पॉपुलर दिखी. Image Credits - AI

विज्ञापन

टूटे दिल से ऊपर उदास फूल वाली इमोजी

टूटे दिल से ऊपर उदास फूल वाली इमोजी 7 / 7

लोगों के इमोजी इस्तेमाल करने का तरीका कई हद तक बदल चुका है. 2025 के डाटा से दिखा कि लोगों ने अपनी उदासी प्रकट करने के लिए टूटे दिल "💔" की इमोजी से ज्यादा मुरझाए गुलाब की इमोजी "🥀" को ज्यादा पसंद किया. Image Credits - AI यह भी पढ़ें - Rent Boyfriend-Girlfriend Scam: बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड भी किराए पर! इस नए स्कैम के जाल में फंस रहे लोग, जानें कैस बचें?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन