इंडक्शन पर दूध गर्म करते वक्त लग सकता है करंट, अगर इन बातों का नहीं रखा ध्यान

Current Lagne Par Kya Kare: कई बार इंडक्शन का इस्तेमाल करते वक्त करंट लग जाता है और यह परेशानी बारिश के मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है. इसलिए दूध गर्म करते वक्त भी आपको कई बातों का ध्यान रखना है, वरना परेशानी बढ़ सकती है. 

things to keep in mind while milk boiled
1 / 7
क्यों लग सकता है करंट? Image Credit- AI

Milk Boiled in Induction: सुबह की शुरुआत अक्सर एक गिलास गर्म दूध से होती है और इसके लिए बहुत सारे लोग गैस की वजह इंडक्शन का इस्तेमाल करते हैं. इसपर ना सिर्फ दूध जल्दी गर्म हो जाता है बल्कि बिजली नहीं कम खर्च होती है. हालांकि, इंडक्शन का इस्तेमाल बहुत ध्यान से करना चाहिए और बारिश के मौसम में ज्यादा ख्याल रखना चाहिए. अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो दूध गर्म करते समय करंट लग सकता है.  

विज्ञापन

क्यों लग सकता है करंट?

क्यों लग सकता है करंट?2 / 7

इलेक्ट्रिक इंडक्शन सीधे बिजली से चलता है. अगर इसकी वायर खराब हो, प्लग ढीला हो, इंसुलेशन टूटा हो या कुछ तकनीकी खराबी हो तो बिजली का करंट बाहर आ सकता है. इसे भी पढ़ें- नाश्ते में पोहा और पराठे से हटकर बनाएं वेजिटेबल उत्तपम, हर कोई करेगा तारीफ

विज्ञापन

खराब वायर या प्लग का इस्तेमाल न करें

खराब वायर या प्लग का इस्तेमाल न करें3 / 7

अगर इसकी तार कटी हुई है, प्लग ढीला है या इंसुलेशन उखड़ा हुआ है तो उसे तुरंत बदलें. खराब वायरिंग करंट लगने की सबसे बड़ी वजह बन सकती है.

गीले हाथों का इस्तेमाल करना 

गीले हाथों का इस्तेमाल करना 4 / 7

करंट गीली चीजों को बहुत तेजी से पकड़ता है. अगर गीले हाथ या गीले बर्तन पर दूध गर्म किया जाए तो करंट लग सकता है. इसलिए हमेशा सूखी चीजों का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

चालू इंडक्शन को हाथ न लगाएं

चालू इंडक्शन को हाथ न लगाएं5 / 7

जब तक बिजली का स्विच ऑन है, इंडक्शन या दूध वाले बर्तन को छूने से बचें. अगर किसी वजह से इंडक्शन में लीकेज हो तो करंट लग सकता है. इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना है.

सही बर्तन का इस्तेमाल करें

सही बर्तन का इस्तेमाल करें6 / 7

इंडक्शन का इस्तेमाल ऐसे बर्तन में करें जो स्थिर हो और पलटने का खतरा न हो. अगर बर्तन गिर जाए तो बिजली से जुड़ा होने के कारण हादसा हो सकता है.

विज्ञापन

अगर करंट लग जाए तो क्या करें?

अगर करंट लग जाए तो क्या करें?7 / 7

सबसे पहले तुरंत बिजली या स्विच ऑफ करें और सूखी लकड़ी, प्लास्टिक या किसी दूसरी चीज से चीजें हटाएं और अगर कोई बेहोश हो जाए तो तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं. इसे भी पढ़ें- बालों में लगाते हैं सरसों का तेल? जानिए कैसे यह आपकी स्किन को भी पहुंचा सकता है नुकसान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन