होटल रूम में एंट्री करते वक्त क्यों नहीं छूनी चाहिए ये चीजें? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
Hotel Things Never Touch: होटल में ठहरते समय घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें छूना खतरनाक हो सकता है और आगे जाकर खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

घूमने-फिरने या बिजनेस ट्रिप के दौरान होटल में ठहरना आम बात है. ज्यादातर लोग होटल के कमरे में पहुंचते ही बेड पर आराम करने लगते हैं या कमरे में रखी चीजों का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं. मगर ऐसा करना सही नहीं माना जाता, क्योंकि इससे परेशानी पैदा हो सकती है. ऐसे में अगर इन चीजों की सफाई और सैनिटाइजेशन पूरी तरह न हो तो इनपर कीटाणु मौजूद रह सकते हैं. आइए जानते हैं होटल के कमरे में कौन-सी चीजों को बिना सोचे-समझे नहीं छूना चाहिए.
टीवी का रिमोट
2 / 6होटल के कमरे में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजों में टीवी रिमोट शामिल है. हर नया मेहमान इसे छूता है, लेकिन कई बार इसकी नियमित रूप से गहराई से सफाई नहीं हो पाती. इसलिए इसे छूने से पहले अच्छी तरह से साफ करें. इसे भी पढ़ें- Guru Ji Birthday Wishes: गुरुजी का बर्थडे बनाएं खास, शेयर करें ये 10 दिल जीत लेने वाले भक्तिमय बधाई संदेश
लाइट स्विच और डोर हैंडल
3 / 6कमरे का दरवाजा खोलने से लेकर लाइट ऑन-ऑफ करने तक ये सतहें बार-बार छुई जाती हैं. ऐसे में इन पर बैक्टीरिया या अन्य सूक्ष्मजीव मौजूद हो सकते हैं. कमरे में प्रवेश करने के बाद सबसे पहले हाथ साफ करना अच्छी आदत है.
टेलीफोन
4 / 6आजकल ज्यादातर लोग अपने मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन होटल के फोन को कई मेहमान छूते हैं. अगर जरूरत ना हो तो इन चीजों को बिल्कुल ना छुएं.
इलेक्ट्रिक केतली और कॉफी मेकर
5 / 6कई होटल कमरों में इलेक्ट्रिक केतली या कॉफी मेकर रखा होता है. अगर इसकी सही तरीके से सफाई न की गई हो, तो स्वच्छता को लेकर सवाल हो सकते हैं.
कुशन और बेड रनर
6 / 6बेड पर रखे सजावटी कुशन और रंगीन बेड रनर देखने में आकर्षक लगते हैं, लेकिन इन्हें चादरों की तरह हर मेहमान के बाद धोया जाए, ऐसा जरूरी नहीं है.कई विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इनको रखने से पहले चेंज करें. इसे भी पढ़ें- बाल सफेद होने पर मशरूम खाने से क्या होगा? शरीर में होने वाले बदलाव के बारे में जानिए