बाल सफेद होने पर मशरूम खाने से क्या होगा? शरीर में होने वाले बदलाव के बारे में जानिए

Mushroom Health benefits: मशरूम स्वाद के साथ-साथ हेल्थ के लिए फायदेमंद भी होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका सेवन करने से बाल सफेद होने से रुक जाते हैं. बस आपको इसका सही तरह से सेवन करना आना चाहिए.

Mushroom Health benefits

क्या मशरूम सफेद बालों को काला कर सकता है?

बाल सफेद होना अब बहुत ही आम समस्या बन चुकी है, जिसका कम उम्र के लोग भी सामना कर रहे हैं. इसलिए जरूरी है कि आप स्ट्रेस, अपनी लाइफस्टाइल और आदतों पर ध्यान दें. कई बार ध्यान रखने के बाद भी परेशानी हल नहीं होती है और बाल सफेद होते रहते हैं. हालांकि, बालों को काला करने के लिए मेहंदी और हेयर डाई का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आप अपनी थाली पर भी ध्यान दे सकते हैं. कई एक्सपर्ट का कहना है कि मशरूम खाने से सफेद बाल काफी हद तक कम हो जाते हैं. ऐसे में यह जानना कि इसे कैसे खाया जाता है और मशरूम खाने से शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या मशरूम सफेद बालों को काला कर सकता है?

बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन मुख्य कारण हार्मोनल बदलाव, खराब पोषण (आयरन, प्रोटीन या विटामिन की कमी) और विटामिन है. इसलिए शरीर में इसकी कमी को पूरा करने वाली चीजें खानी चाहिए. इस लिस्ट में मशरूम आते हैं, जिसका सेवन करना बालों के लिए अच्छा है. हालांकि, मशरूम में मौजूद कई पोषक तत्व बालों की समग्र सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

बाल सफेद होने के कारण 

  • विटामिन B12
  • आयरन या फोलेट की कमी
  • लंबे समय तक स्ट्रेस में रहना 
  • थायरॉयड संबंधी
  • बढ़ती उम्र
  • केमिकल इस्तेमाल करना 

मशरूम खाने से शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं?

  • कुछ प्रकार के मशरूम विटामिन D का अच्छा स्रोत हो सकते हैं, खासकर वे जिन्हें अल्ट्रावायलेट रोशनी के संपर्क में उगाया गया हो. विटामिन डी हड्डियों और कोशिकाओं की हेल्थ के लिए बहुत ही मायने रखता है.  
  • मशरूम में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को समय से पहले उम्र बढ़ने और बालों की गुणवत्ता में कमी से भी जोड़ा जाता है.
  • मशरूम में राइबोफ्लेविन, नियासिन और पैंटोथेनिक एसिड जैसे बी-विटामिन पाए जाते हैं. ये शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं.
  • मशरूम में सेलेनियम, कॉपर और पोटेशियम जैसे खनिज मौजूद होते हैं. कॉपर शरीर में मेलेनिन बनने की प्रक्रिया में भूमिका निभाता है, लेकिन केवल कॉपर खाना खाने से सफेद बाल काले हो जाएंगे, ऐसा साबित नहीं हुआ है. 

बालों की सेहत के लिए और क्या खाएं?

बालों की हेल्थ के लिए अपनी थाली में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें और साथ में अंडे खाएं. बीन्स के साथ ड्राई फ्रूट्स को खाना भी अच्छा हो सकता है. बाकी तेल लगाकर अपनी बालों की हेल्थ को बढ़ाएं और सफेद होने से बचाएं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ