The Traitors 2 की विनर Krystle D'Souza के ये 5 लुक्स हैं कमाल, स्टाइल के मामले में भी सबसे आगे हैं क्रिस्टल

Krystle D'Souza फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं. शो The Traitors 2 में भी फैंस ने क्रिस्टल के लुक्स को बेहद पसंद किया था. ऐसे में यहां देखिए क्रिस्टल के ऐसे ही 5 लुक्स जिनकी तारीफ करते आप भी नहीं थकेंगे.

Krystle d souza
1 / 6
The Traitors 2 Winner: बेहद खूबसूरत हैं क्रिस्टल के ये लुक्स. Image Credits-Insta/krystledsouza

Traitors Season 2 Winner: टीवी की दुनिया में अपनी शानदार एक्टिंग से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा अब अपने फैशन सेंस से भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं. ‘द ट्रेटर्स’ की विनर बनने के बाद उनकी चर्चा और भी बढ़ गई है. कभी ट्रेडिशनल, कभी एलिगेंट तो कभी ग्लैमरस, हर तरह के आउटफिट्स में क्रिस्टल स्टनिंग लगती हैं. आइए देखते हैं उनके ऐसे 5 लुक्स जिन्हें देखकर आप भी क्रिस्टल के फैशन सेंस के फैन हो जाएंगे.

विज्ञापन

ब्लैक एथनिक लुक से दिया ट्रेडिशनल में ग्लैमरस टच

ब्लैक एथनिक लुक से दिया ट्रेडिशनल में ग्लैमरस टच2 / 6

इस लुक में क्रिस्टल ब्लैक कलर के एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं. गले के पास हैवी वर्क और आउटफिट पर बनी वर्टिकल डिटेलिंग इस लुक को और भी प्रीमियम लुक दे रहे हैं. साथ में जिस तरह से क्रिस्टल ने झुमके, चूड़ियों की लेयरिंग की है उसने इस पूरे लुक को रॉयल फील दिया है. इस आउटफिट के साथ ओपन वेवी हेयर और सॉफ्ट मेकअप लुक को ज्यादा ओवर लगने से भी बचा रहे हैं और एक बैलेंस क्रिएट कर रहे हैं. Image Credits - Insta/krystledsouza

विज्ञापन

को-ऑर्ड सेट से आया सिंपल लेकिन सुपर क्लासी लुक

को-ऑर्ड सेट से आया सिंपल लेकिन सुपर क्लासी लुक3 / 6

दूसरे लुक में क्रिस्टल ने ऑफ-व्हाइट शेड का को-ऑर्ड आउटफिट स्टाइल किया है. एक ही रंग की शर्ट और मैचिंग पैंट का यह कॉम्बिनेशन बहुत ही क्लीन और मिनिमल लुक दे रहा है. सबसे खास है इस पर हो रही ग्रीन फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी, जो आउटफिट को और भी कैची बना रही है. क्रिस्टल ने मिनिमल जूलरी और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ लुक में चार चांद लगा दिए हैं.Image Credits - Insta/krystledsouza

शिमरी गाउन से दिया ग्लैमरस टच

शिमरी गाउन से दिया ग्लैमरस टच4 / 6

तीसरे लुक में क्रिस्टल ने पूरे रेड कार्पेट का अंदाज अपनाया है. सिल्वर-लैवेंडर शेड का शिमरी गाउन उनकी पर्सनैलिटी को और भी ग्लैमरस बना रहा है और साथ ही बॉडी फिटेड होने की वजह से ये उनके लुक में और भी स्टाइलिश बना रहा है. गाउन की शिमर डिटेलिंग गाउन को बेहद स्टनिंग लुक दे रही है. क्रिस्टल ने इस लुक के साथ ग्लॉसी मेकअप करके लुक को एकदम कम्प्लीट किया है. Image Credits - Insta/krystledsouza

विज्ञापन

मैरून गाउन में एलिगेंट लुक

मैरून गाउन में एलिगेंट लुक5 / 6

चौथे लुक में क्रिस्टल ने डीप मैरून कलर का बॉडी हगिंग गाउन चुना है. आउटफिट की डिटेलिंग वेस्ट एरिया को और भी स्टाइलिश लुक दे रही है. क्रिस्टल  ने इस लुक में एक्सेसरीज को काफी मिनिमल रखा है. Image Credits - Insta/krystledsouza

पिंक टॉप और ब्लैक जींस में कैजुअल लुक

पिंक टॉप और ब्लैक जींस में कैजुअल लुक6 / 6

आखिरी लुक में क्रिस्टल ने दिखाया कि कैजुअल आउटफिट को भी कितना फैशनेबल बनाया जा सकता है. उन्होंने इस लुक में ब्राइट पिंक हाई नेक रफल्ड टॉप को स्टाइल किया है. इसे उन्होंने हाई वेस्ट ब्लैक जींस के साथ पेयर किया है. क्रिस्टल के राउंड सनग्लासेस इस लुक को कम्प्लीट कर रहे हैं. Image Credits - Insta/krystledsouza यह भी पढ़ें - जन्माष्टमी पर बेटी को देना है राधा रानी का लुक तो ऐसे करें तैयार, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन