जन्माष्टमी पर बेटी को देना है राधा रानी का लुक तो ऐसे करें तैयार, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत

Radha Rani Makeup For Girls: जन्माष्टमी पर बेटी को राधा रानी के रूप में तैयार करने के लिए महंगे कॉस्ट्यूम या हैवी मेकअप की जरूरत नहीं है. सही ड्रेस, हेयरस्टाइल, जूलरी और प्यारे प्रॉप्स की मदद से घर पर ही खूबसूरत लुक तैयार किया जा सकता है.

Janmashtami Makeup

जन्माष्टमी पर बेटी को दें राधा रानी का प्यारा लुक. AI Generated Image

Janmashtami Look: जन्माष्टमी का त्योहार आते ही घर में बच्चों को कान्हा और राधा के रूप में तैयार करने की तैयारी शुरू हो जाती है. खासकर छोटी बेटियों पर राधा रानी का लुक (Radha Rani Look) बहुत ही मोहक लगता है. राधा रानी के लुक को क्रिएट करने के लिए आपको महंगे कॉस्ट्यूम या बहुत ज्यादा मेकअप की जरूरत नहीं है, आप घर पर ही आसानी से अपनी बेटी को राधा रानी का लुक दे सकते हैं. अगर आपका भी इस जन्माष्टमी पर अपनी बेटी का राधा रानी के लुक में फोटोशूट करने का प्लान है, तो यहां जानिए उसे कैसे तैयार किया जाए.

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनें राधा रानी जैसी पारंपरिक ड्रेस

आपको अपनी बेटी को राधा रानी का लुक देने के लिए बाजार से पोशाक किराए पर लाने की जरूरत नहीं बल्कि आप घर पर ही लहंगा-चोली, घाघरा-चोली या पारंपरिक फ्रॉक-स्टाइल पोशाक से अपनी बेटी को तैयार कर सकते हैं. कोशिश करें कि गुलाबी, लाल, पीला, रानी या पेस्टल जैसे रंगों के शेड्स चुनें. ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा भारी या चुभने वाली ड्रेस की जगह हल्की ड्रेस चुनें. अगर आपके पास दुपट्टा है, तो उसे अपनी बेटी के सिर पर पिन कर दीजिए.

माथे पर बिंदी और टीका देंगे ट्रेडिशनल टच

विज्ञापन

अब राधा रानी का मेकअप लुक बनाने के लिए छोटी गोल बिंदी लगाकर उसके आसपास छोटी बिंदिया रख दीजिए. इससे बहुत प्यारा लुक आएगा. आप अपनी बेटी की थोड़ी पर एक छोटा सा तिल भी बना सकते हैं.

बालों में गजरा या फूलों की सजावट करें

विज्ञापन

अब बालों को बनाने के लिए अगर आपकी बेटी के बाल लंबे हैं, तो बालों की चोटी या जूड़ा बनाकर आप उस पर फूल लगा सकते हैं. राधा रानी के लुक के लिए आप गजरे का इस्तेमाल भी बालों में कर सकते हैं. असली फूलों की जगह आप आर्टिफिशियल फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

गहनों से पूरा करें श्रृंगार

विज्ञापन

राधा रानी के लुक को पूरा करने के लिए आप अपनी बेटी को एक्सेसरीज पहना सकते हैं, जैसे झुमके, हार, चूड़ियां, बाजूबंद या कमरबंद. जरूरी नहीं है कि आप सारे गहने एक साथ पहना दें, इसके बजाय कम लेकिन मैचिंग की जूलरी पहनाइए, वो ज्यादा अच्छी लगेगी.

राधा रानी लुक में चुनें प्यारे प्रॉप्स

विज्ञापन

अंत में कुछ अच्छे प्रॉप्स लुक को और भी निखार सकते हैं. आप चाहे तो अपनी बेटी के हाथ में छोटा फूल, पूजा की थाली या फूलों की टोकरी पकड़ा सकते हैं, तो फोटो में चार चांद लगा देंगे. फोटो लेते वक्त आप बैकग्राउंड में फूल, झूला, मोरपंख या साड़ी से सजावट कर सकते हैं.

फोटो के लिए पोज

विज्ञापन

अपनी बेटी को आप कोई पोज जबरदस्ती न करवाएं, इसके बजाय उसके नेचुरल एक्सप्रेशन और स्माइल कैप्चर करें. कुछ पोज आप अगर बनवाना चाहें तो बैठकर फूलों की टोकरी पकड़ना, दुपट्टा संभालना या पूजा की थाली पकड़े हुए जैसे पोज ट्राई कर सकते हैं.

फोटोशूट से पहले इन छोटी बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
  • अपनी बेटी को पहनाने वाली ड्रेस, जूलरी और हेयरस्टाइल पहले से ही ट्राई कर लें, ताकि जन्माष्टमी वाले दिन कोई भी परेशानी न हो.
  • फोटो लेने से पहले अपनी बेटी के खाने, पानी और आराम का विशेष ध्यान रखिए.
  • लंबे समय तक अपनी बेटी को भारी पोशाक पहनाने से बचें.

यह भी पढ़ें – जन्माष्टमी पर घर को सजाना है लेकिन बजट नहीं है? इन 6 घरेलू चीजों से करें सुंदर सजावट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ