धूप से झुलस गया है चेहरा और हो गई है टैनिंग तो हफ्ते में 2 बार लगा लें यह फेस पैक, त्वचा निखरने लगेगी

Face Packs For Tanning: चेहरे पर जमी टैनिंग को हटाने के लिए घर के ही कुछ नुस्खे आजमाकर देखे जा सकते हैं. यहां आपके लिए कुछ ऐसे ही फेस पैक्स का जिक्र किया जा रहा है जो स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और डेड स्किन सेल्स को निकाल देते हैं.

Tanning Home Remedies
1 / 7
Tanning Home Remedies

Tanning Home Remedies: 40 डिग्री से ज्यादा धूप पड़ती है तो सनस्क्रीन भी कुछ खास असर नहीं दिखा पाती है. ऐसे में स्किन पर धूप की कड़ी मार पड़ती है और स्किन का ग्लो तो कम होता ही है साथ ही टैनिंग हो जाती है और स्किन धूप से झुलसकर सेंसिटिव होने लगती है. ऐसे में धूप से हुई टैनिंग को हल्का करने के लिए घर पर ही फेस पैक्स (Face Packs) बनाकर लगाए जा सकते हैं. ये फेस पैक्स स्किन को निखार देते हैं.

विज्ञापन

चावल और दही

चावल और दही 2 / 7

एक चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच बेसन, 2 चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी पाउडर मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 30 से 40 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.

विज्ञापन

संतरे का छिलका और मलाई

संतरे का छिलका और मलाई 3 / 7

स्किन को निखारने के लिए और टैनिंग को कम करने के लिए संतरे के छिलके को सुखाकर पीस लें. 2 चम्मच पाउडर में 2 चम्मच मलाई और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर 10 से 20 मिनट लगाकर रखा जा सकता है.

बेसन और दही

बेसन और दही 4 / 7

टैनिंग को कम करने के लिए सबसे असरदार फेस पैक्स में से एक है यह फेस पैक. बेसन और दही को एकसाथ मिलाएं और चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

टमाटर और शहद

टमाटर और शहद 5 / 7

टैनिंग हल्की करने के लिए टमाटर का रस लगाया जा सकता है. यह सनबर्न को भी कम करता है. एक टमाटर को पीसकर उसमें थोड़ा शहद मिलाएं और मिक्स करके चेहरे पर लगा लें. 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं.

आलू का रस और चावल

आलू का रस और चावल 6 / 7

चावल के आटे में जरूरत के अनुसार आलू का रस मिलाएं और इस तैयार फेस पैक को चेहरे पर लगा लें. स्किन को निखार मिलता है और जमी हुई डेड स्किन सेल्स निकलने लगती हैं.

विज्ञापन

हल्दी और दूध

हल्दी और दूध 7 / 7

चेहरे की टैनिंग हल्की करने के लिए आप हल्दी और दूध को भी चेहरे पर लगा सकते हैं. 2 चम्मच दूध में चुटकीभर हल्दी डालें और चेहरे पर रूई की मदद से लगा लें. इसे चेहरे पर 2 मिनट मलें फिर 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. यह भी पढ़ें - किस फल के छिलके से साफ हो सकते हैं पीले दांत? तुरंत जान लीजिए यह कमाल का नुस्खा अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन