किस फल के छिलके से साफ हो सकते हैं पीले दांत? तुरंत जान लीजिए यह कमाल का नुस्खा

Yellow Teeth Home Remedies: दांतों का पीलापन अक्सर ही शर्मिंदगी की वजह बन जाता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह इस पीलेपन को साफ करने में एक फल का छिलका आपके काम आ सकता है.

how to clean yellow teeth
1 / 7
how to clean yellow teeth

Peele Dant Ke Gharelu Upay: दांतों का पीलापन अक्सर ही लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन जाता है, दांत पीले हों तो किसी से बात करने या खुलकर मुस्कुराने में तो शर्मिंदगी होती ही है, साथ ही दांतों का पीलापन दांतों की सड़न और कमजोरी का भी कारण बन जाता है. ऐसे में अगर आप भी दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर पर ही टीथ वाइटनिंग ट्रीटमेंट कर सकते हैं. इसके लिए आपको पैसे खर्चने की भी जरूरत नहीं है बल्कि एक ऐसा फल है जिसके छिलके से ही आप दांतों को साफ कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं केले के छिलके (Banana Peels) की. यहां जानिए कैसे काम करता है यह नुस्खा.

विज्ञापन

काम आएगा केले का छिलका

काम आएगा केले का छिलका 2 / 7

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए के लिए केले के छिलके आजमाए जा सकते हैं. केले के छिलकों में पौटेशियम, मैग्नीशियम और मैंग्नीज होता है जो दांतों पर जमे पीलेपन को साफ करने में असरदार होता है.

विज्ञापन

कैसे करें पीले दांतों की सफाई

कैसे करें पीले दांतों की सफाई 3 / 7

पके हए केले का छिलका उतारें और इस छिलके के अंदरूनी हिस्से को दांतों पर रगड़ें. रोजाना कुछ दिन इस नुस्खे को आजमाया जाए तो पीले दांत साफ होने लगते हैं.

इस बात का रखें ध्यान

इस बात का रखें ध्यान 4 / 7

यह ध्यान रखें कि यह नुस्खा 1-2 दिन में असर नहीं दिखाता बल्कि कुछ दिनों तक नियमित आजमाने पर असरदार होता है. ऐसे में एक ही बार में दांतों को बहुत ज्यादा घिसने की कोशिश ना करें.

विज्ञापन

बेकिंग सोडा भी आएगा काम

बेकिंग सोडा भी आएगा काम 5 / 7

दांतों का पीलापन कम करने के लिए बेकिंग सोडा भी काम आ सकता है. हफ्ते में 2 से 3 बार बेकिंग सोडा को ब्रश पर लगाकर दांतों को साफ किया जा सकता है.

ऑयल पुलिंग

ऑयल पुलिंग 6 / 7

2 चम्मच नारियल तेल को मुंह में रखकर यहां से वहां घुमाएं और फिर थूककर बाहर निकाल दें. एक से डेढ़ मिनट तक इस तरह ऑयल पुलिंग करने पर दांतों का पीलापन कम होता है.

विज्ञापन

खाएं ये चीजें

खाएं ये चीजें 7 / 7

सेब और गाजर जैसे क्रंची फूड्स खाने पर दांतों का पीलापन कम हो सकता है. ये फूड्स दांतों पर पीलापन जमने नहीं देते हैं. यह भी पढ़ें - ग्लोइंग स्किन के लिए फेस ऑयल लगाएं या Face Yoga करें? जानिए किसे चुनना चाहिए

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन