मच्छर कैसे तय करते हैं किसे काटना है? अटैक से पहले ऐसे चुनते हैं अपना टारगेट
क्या आपने कभी सोचा है कि मच्छरों को कैसे पता चलता है कि किसे काटना है? जॉर्जिया टेक और MIT के वैज्ञानिकों ने एक नई स्टडी में खुलासा किया है कि मच्छर किसी 'सिक्स सेंस' से नहीं, बल्कि खास संकेतों के आधार पर अपना शिकार चुनते हैं. सैंकड़ों मच्छरों को ट्रैक करते हुए 3D कैमरों और लाखों डेटा पॉइंट्स के विश्लेषण से पता चला है कि ये छोटे कीट किसी रोबोट की तरह काम करते हैं. (AI Image)

रिसर्च का आधार
2 / 6वैज्ञानिकों ने 20 मिलियन डेटा पॉइंट्स और 3D इन्फ्रारेड कैमरों की मदद से मादा एडीज एजिप्टी मच्छरों की उड़ने की दिशा और उनके हमले के पैटर्न को ट्रैक किया है. (AI Image)
CO2 और विजुअल संकेत
3 / 6रिसर्च में पाया गया कि मच्छर कार्बन डाइऑक्साइड और विजुअल सिग्नल्स के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल कर इंसानों की लोकेशन का पता लगाते हैं. (AI Image)
अलग-अलग रंगों पर प्रतिक्रिया
4 / 6स्टडी के दौरान एक इंसान के कपड़ों के रंग बदलकर यह देखा गया कि अलग-अलग रंगों और विजुअल संकेतों पर मच्छरों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है. (AI Image)
एक-दूसरे का नहीं करते पीछा
5 / 6मच्छरों का झुंड एक-दूसरे का पीछा नहीं करता; वे किसी एक ही संकेतों से आकर्षित होकर एक जगह जमा होते हैं. (AI Image)
बीमारियों पर लगाम
6 / 6इस स्टडी का मकसद मलेरिया, ज़ीका और येलो फीवर जैसी जानलेवा बीमारियों को फैलाने वाले मच्छरों पर बेहतर कंट्रोल पाना और मौतों के आंकड़े को कम करना है. (AI Image)
.png)