हर गृहिणी को पता होने चाहिए ये स्मार्ट किचन टिप्स, समय और मेहनत दोनों बचेंगे
Kitchen Tips For Life Easier: देखा जाए तो हर महिला का पूरा दिन किचन में ही जाता है. ऐसे में अगर आप अपने काम को हल्का या जल्दी निपटाना चाहती हैं तो हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें.

Kitchen Ka Kam Aasan Kaise Banaye: रोजाना किचन में खाना बनाना आसान काम नहीं है. सब्जियां काटने से लेकर बर्तन साफ करने और खाने को लंबे समय तक फ्रेश रखने तक कई छोटे-छोटे काम काफी समय ले लेते हैं. ऐसे में कुछ स्मार्ट किचन टिप्स आपकी मेहनत कम करने के साथ-साथ समय की भी बचत कर सकते हैं. तो देर किस बात कि आइए जानते हैं ऐसे आसान किचन हैक्स, जो हर महिला के काम आएंगे.
हरी सब्जियों को कैसे रखें फ्रेश
2 / 8हरी सब्जियां अक्सर खराब हो जाती हैं और अगर आप लंबे वक्त तक फ्रेश रखना चाहते हैं तो इन्हें धोकर अच्छी तरह से सुखाएं. अब पेपर टॉवल में लपेटकर एयरटाइट डिब्बे में फ्रिज में रखकर स्टोर करें. इसे भी पढ़ें- आटे में कीड़े लगने की समस्या होगी दूर, अपनाएं ये आसान किचन हैक्स
अदरक-लहसुन का पेस्ट कैसे रखें?
3 / 8हर बार फ्रेश पेस्ट बनाने की बजाय अदरक और लहसुन का पेस्ट एक साथ बनाकर छोटे-छोटे हिस्सों में फ्रीजर में स्टोर करके रखें. ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सके.
प्याज काटते समय नहीं आएंगे आंसू
4 / 8प्याज काटने से 15 मिनट पहले फ्रिज में रख दें. ठंडा होने के बाद काटने पर आंखों में जलन और आंसू कम आते हैं. बाकी आप प्याज सीधे तौर पर पानी में काट सकते हैं.
नींबू से ज्यादा रस निकालें
5 / 8नींबू को इस्तेमाल करने से पहले 20 सेकंड माइक्रोवेव में गर्म करें या हाथ से हल्का रोल करें. इससे उसमें से अधिक रस निकलता है और नींबू लंबे वक्त तक फ्रेश भी रहते हैं.
चावल बनाते समय रखें सही मात्रा
6 / 8चावल पकाते समय सही मात्रा में पानी डालें. इससे चावल न तो चिपकेंगे और न ही ज्यादा गलेंगे. पकने के बाद उन्हें 5 मिनट ढककर रखें, ताकि चावल का दाना खिला-खिला नजर आए.
बचा हुआ खाना सही तरीके से स्टोर करें
7 / 8बचे हुए खाने को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें. इससे खाना ज्यादा समय तक सही रहता है और उसका स्वाद भी बना रहता है.
किचन की सफाई रोज करें
8 / 8खाना बनाने के बाद गैस स्टोव, किचन स्लैब और सिंक को तुरंत साफ कर दें. इससे जिद्दी दाग नहीं जमते और किचन हमेशा साफ-सुथरा रहता है. साथ ही, किचन नया जैसे रहता है और ज्यादा मेहनत की जरूरत भी नहीं है. इसे भी पढ़ें- बाथरूम का बरसों पुराना एग्जॉस्ट फैन पड़ गया काला, इस तरीके से बनाएं नए जैसा क्लीन



















