अलमारी में रखे सर्दियों के कपड़ों में हो रहे हैं छोटे-छोटे छेद? सिल्वरफिश से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

सर्दियों में स्वेटर निकालने का वक्त अब आ गया है, लेकिन एक समस्या जो अक्सर लोगों को परेशान करती है, वह है कि उनके महंगे और नए स्वेटर पर छोटे-छोटे छेद हो जाते हैं, जिसका एक बड़ा कारण सिल्वरफिश है. आइए जानते हैं कैसे आप इन कीड़ों से अपने स्वेटर को बचा सकते हैं.

Woollen Clothes Protection From Insects
1 / 7
स्वेटर में सिल्वरफिश न कर दे छेद, कैसे करें हिफाजत? (Image: AI)

सर्दियों के कपड़े लंबे समय तक अलमारी में बंद रहने के बाद जब बाहर निकलते हैं, तो कई बार उनमें छोटे-छोटे छेद दिखाई देते हैं, जिस कारण महंगे से महंगे कपड़े को फेंकने का मन करने लगता है. अक्सर लोग इसका कारण चूहे या दूसरे कीड़े समझते हैं, लेकिन हकीकत में इसके पीछे सिल्वरफिश हो सकती हैं.  

विज्ञापन

सिल्वरफिश कपड़ों को कैसे नुकसान पहुंचाती है?

सिल्वरफिश कपड़ों को कैसे नुकसान पहुंचाती है?2 / 7

सिल्वरफिश छोटे, चमकीले और बिना पंख वाले कीड़े होते हैं, जो खासतौर पर अंधेरी और नमी वाली जगहों में रहना पसंद करते हैं. ये स्टार्च और सेलुलोज जैसी चीजों पर निर्भर रहते हैं, इसलिए कुछ कपड़ों, कागज और गोंद वाली चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं.

विज्ञापन

सिल्वरफिश को अलमारी में जाने से कैसे रोके?

सिल्वरफिश को अलमारी में जाने से कैसे रोके?3 / 7

सिल्वरफिश को नमी वाला वातावरण पसंद होता है, इसलिए अलमारी को सूखा रखना सबसे जरूरी है. समय-समय पर अलमारी के दरवाजे खोलकर हवा लगाएं और अगर आसपास सीलन या दीवार में लीकेज है तो उसे ठीक कराएं. इससे कीड़ों के पनपने की संभावना कम हो सकती है.

नीम की सूखी पत्तियां रखें

नीम की सूखी पत्तियां रखें4 / 7

अलमारी में नीम की पूरी तरह सूखी पत्तियां कपड़ों के बीच या किसी कपड़े की छोटी पोटली में रखी जा सकती हैं. इनकी गंध कई छोटे कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है. हालांकि, पत्तियां बिल्कुल सूखी हों, ताकि अलमारी में नमी न बढ़े.

विज्ञापन

अलमारी और कोनों की सफाई जरूरी

अलमारी और कोनों की सफाई जरूरी5 / 7

सिर्फ कपड़ों पर ध्यान देना काफी नहीं है. अलमारी के कोनों, दराजों और पीछे की जगहों में जमा धूल को भी नियमित रूप से साफ करें. सिल्वरफिश अंधेरी और कम छेड़ी जाने वाली जगहों में छिप सकती हैं, इसलिए सफाई नियमित रूप से करें.

कपड़ों को लंबे समय तक सुरक्षित रखें

कपड़ों को लंबे समय तक सुरक्षित रखें6 / 7

सर्दियों के कपड़ों को साफ, पूरी तरह सूखा रखने से उनके खराब होने का खतरा कम किया जा सकता है. अगर अलमारी में लगातार सिल्वरफिश दिखाई दे रही हैं या कपड़ों में बार-बार छेद मिल रहे हैं, तो नमी के स्रोत की जांच करें और जरूरत पड़ने पर कीट कंट्रोल की मदद लें.

विज्ञापन

कपड़ों को बिना धोए स्टोर न करें

कपड़ों को बिना धोए स्टोर न करें7 / 7

भविष्य के लिए ध्यान रखें कि, सीजन खत्म होने पर स्वेटर, शॉल और जैकेट को सीधे अलमारी में रखने की गलती न करें. पहले उन्हें अच्छी तरह साफ करके पूरी तरह सुखा लें. पसीने, गंदगी या खाने के दाग के साथ रखे कपड़े कीड़ों और दूसरी समस्याओं को अपनी ओर खींच सकते हैं. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: ऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन