लाल चींटियों से परेशान हैं तो इस खट्टी चीज का कर लें इस्तेमाल, घर में फिर नहीं आएंगी Ants

Red Ants Home Remdies: घर में लाल चींटियां हर तरफ नजर आने लगी हैं तो यहां जानिए किस तरह इन चींटियों से छुटकारा पाया जा सकता है. घर की ही चीजों से दूर हो सकती है दिक्कत.

red ants home remedies
1 / 7
red ants home remedies

Laal Cheenti Ke Gharelu Upay: गर्मियों में लाल चींटियां नजर आना कोई नई बात नहीं है. ये चींटिया कभी दीवार पर तो कभी खाने के डिब्बों में अपना झुंड लेकर पहुंच जाती हैं. वहीं, काली चींटी से अलग लाल चींटी (Red Ants) अगर काट ले तो देर तरह त्वचा लाल पड़ी रहती है और खुजली होती है सो अलग. ऐसे में इन चींटियों के आंतक को खत्म करने के लिए घर की ही कुछ चीजों का इस्तेमला किया जा सकता है. यहां जानिए घर की किन चींजों से मिल सकता है चींटियों से छुटकारा.

विज्ञापन

नींबू का करें इस्तेमाल

नींबू का करें इस्तेमाल2 / 7

नींबू की तेज गंध चींटियों को पसंद नहीं होती. इसीलिए जहां चींटियां ज्यादा दिखाई देती हैं वहां नींबू का रस छिड़क दें. आप दरवाजों और खिड़कियों के पास भी नींबू का रस लगा सकते हैं. इससे चींटियों का आना कम हो सकता है.

विज्ञापन

सिरका और पानी का घोल

सिरका और पानी का घोल3 / 7

सफेद सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. इस घोल को चींटियों के रास्ते और प्रभावित जगहों पर छिड़कें. सिरके की गंध चींटियों की दिशा पहचानने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है.

दालचीनी का उपयोग

दालचीनी का उपयोग4 / 7

दालचीनी की खुशबू भी चींटियों को दूर रखने में मदद कर सकती है. चींटियों के आने-जाने वाले रास्तों पर दालचीनी पाउडर छिड़क दें. इससे चींटियां दूर रहती हैं.

विज्ञापन

नमक का पानी

नमक का पानी5 / 7

गुनगुने पानी में नमक मिलाकर घर के कोनों और चींटियों वाले स्थानों पर छिड़काव करें. यह उपाय चींटियों की संख्या कम करने में सहायक हो सकता है.

पुदीना

पुदीना6 / 7

पुदीने की तेज खुशबू कई कीड़ों और चींटियों को दूर रखने में मदद करती है. पुदीने की पत्तियां या उसका तेल उन जगहों पर रखें जहां चींटियां अधिक आती हैं.

विज्ञापन

खाने की चीजें खुली न छोड़ें

खाने की चीजें खुली न छोड़ें7 / 7

चींटियां मुख्य रूप से भोजन की तलाश में घर में आती हैं. इसलिए मिठाई, चीनी, बिस्किट और अन्य खाद्य पदार्थों को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में रखें. रसोई को साफ रखने पर चींटियां दूर रहती हैं. यह भी पढ़ें - वर्क फ्रॉम होम के लिए कैसे बनाएं परफेक्ट होम ऑफिस? जानिए WFH को बेहतर बनाने के आसान टिप्स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन