आखिर कैसे चमकती थी राजपूताना रानियों की स्किन? जानिए उनके 5 ब्यूटी सीक्रेट्स

लोग आजकल ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महंगे स्किनकेयर रूटीन फॉलो करते हैं, महंगे प्रोडक्ट्स जैसे सीरम, फेस पैक और क्रीम खरीदते हैं. लेकिन राजा-महाराजाओं के समय में, जब इन प्रोडक्ट्स का कोई नाम भी नहीं जानता था, उस समय भी राजपूताना रानियों की खूबसूरती के चर्चे दूर-दूर तक थे.

Queen Beauty Secret For Glowing Skin
1 / 8
रानियों के ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट. (Image: AI)

कई रानियों की खूबसूरती को लेकर तो आज भी कई किस्से मशहूर हैं, क्योंकि उस समय रानियां महंगे केमिकल्स से भरे प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि नैचुरल चीजों से अपनी सुंदरता की देखभाल करती थीं. अगर आपको भी बिना केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें अपनी स्किन पर बिल्कुल राजपूताना रानियों जैसा ग्लो चाहिए, तो आइए जानते हैं 5 ऐसे पारंपरिक ब्यूटी सीक्रेट्स, जिनकी चर्चा आज भी होती है.  

विज्ञापन

2 / 8

कई रानियों की खूबसूरती को लेकर तो आज भी कई किस्से मशहूर हैं, क्योंकि उस समय रानियां महंगे केमिकल्स से भरे प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि नैचुरल चीजों से अपनी सुंदरता की देखभाल करती थीं. अगर आपको भी बिना केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें अपनी स्किन पर बिल्कुल राजपूताना रानियों जैसा ग्लो चाहिए, तो आइए जानते हैं 5 ऐसे पारंपरिक ब्यूटी सीक्रेट्स, जिनकी चर्चा आज भी होती है.

विज्ञापन

गुलाब जल

गुलाब जल3 / 8

राजस्थान एक गर्मी वाला क्षेत्र है, जहां के दिन गर्मी से भरे हुए होते हैं. ऐसी गर्मी से अपनी स्किन को बचाने के लिए राजपूताना रानियां अपने चेहरे पर शुद्ध गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार किया गया गुलाब जल लगाती थीं. दिन में कई बार वो इसे चेहरे पर टोनर की तरह स्प्रे करती थीं. गुलाब जल में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को फ्रेश रखते हैं. इसी के साथ गुलाब जल के लगातार यूज से स्किन की ठंडक और नमी बनी रहती है.

बेसन-हल्दी का उबटन

बेसन-हल्दी का उबटन4 / 8

उस समय साबुन और फेसवॉश नहीं हुआ करते थे. ऐसे में रानियां अपनी स्किन को साफ करने के लिए उबटन का इस्तेमाल करती थीं. इस उबटन को बनाने के लिए बेसन में चुटकी भर हल्दी, चंदन पाउडर, दूध या दही और थोड़ा गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लिया जाता था. फिर रानियां इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाती थीं. ये उबटन डेड स्किन और जरूरत से ज्यादा ऑयल निकालने में मदद करता है, जिससे स्किन की सफाई होने में काफी मदद मिलती है.

विज्ञापन

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी5 / 8

राजस्थान की रेगिस्तानी गर्मी में स्किन काफी बेजान हो जाती है. ऐसे में राजपूताना रानियां अपनी स्किन की खूबसूरती बनाए रखने के लिए गुलाब जल में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर अपने चेहरे पर लगाती थीं. मुल्तानी मिट्टी चेहरे से ज्यादा तेल और गंदगी हटाने में मदद करती है. जिनकी स्किन काफी ऑयली रहती है, उन सबके लिए तो ये एक रामबाण है.

केसर-बादाम का फेस पैक

केसर-बादाम का फेस पैक6 / 8

केसर का राजघरानों से काफी पुराना जुड़ाव रहा है. केसर राजाओं की पहली पसंद होता था और कोई भी मिठाई हो, केसर के बिना वो अधूरी होती थी. लेकिन केसर सिर्फ खाने में ही इस्तेमाल नहीं होता था. रानियां इसे रात भर दूध में भिगोकर सुबह बादाम और चंदन के साथ इसका पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाती थीं. ये केसर का पेस्ट स्किन पर निखार लाने और रूखेपन को कम करने में मदद करता है.

विज्ञापन

चंदन के लेप

चंदन के लेप7 / 8

चेहरे को गर्मी, धूप से आराम देने और उसे ठंडक, आराम और खुशबू पहुंचाने के लिए रानियां अपने चेहरे पर चंदन का लेप लगाती थीं. चंदन स्किन को ग्लो देने, उस पर होने वाली जलन से बचाने के लिए बहुत मददगार माना जाता है.

क्या सिर्फ फेस पैक ही था उनकी खूबसूरती का राज?

क्या सिर्फ फेस पैक ही था उनकी खूबसूरती का राज?8 / 8

सिर्फ ये फेस पैक और नैचुरल चीजें ही रानियों की खूबसूरती का राज नहीं थे. इस सबके साथ सही खानपान, सही मात्रा में पानी, सूखे मेवे खाना, रोज एक फल खाना और अच्छी नींद भी उतनी ही अहम भूमिका निभाते थे. यह भी पढ़ें: स्मोकिंग से काले पड़ गए होंठ? घर की इन चीजों से फिर बनाएं पिंक लिप्स अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन