पिस्ता खाने पर शरीर को मिलते हैं ये 7 बड़े फायदे, आप भी खाना कर दीजिए शुरू
Pista Benefits: पिस्ता ऐसा सूखा मेवा है जिसे लोग बेहद स्वाद लेकर खाते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं पिस्ता स्वाद में ही अच्छा नहीं है बल्कि सेहत को भी कई फायदे देता है. आइए जानते हैं पिस्ता के हेल्थ बेनेफिट्स क्या हैं.

Pista Benefits In Hindi: सबसे फायदेमंद सूखे मेवों में पिस्ता का जिक्र होता है. पिस्ता खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही शरीर के लिए बेहद लाभकारी भी है. इसे खाने पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. आप इसे छिलके के साथ खा सकते हैं, छिलके के बिना खा सकते हैं, भूनकर खा सकते हैं या नमक लगाकर भी यह खाया जा सकता है. पिस्ता (Pistachios) में मोनोसैचुरेटेड फैट्स की भरपूर मात्रा होती है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पौटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम भी होता है. तो चलिए ऐसे में जानते हैं पिस्ता सेहत के लिए किस-किस तरह से फायदेमंद होते हैं.
दिल की सेहत
2 / 8पिस्ता खाने पर कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ यानी दिल की सेहत अच्छी रहती है. पिस्ता गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करता है. यह दिल को मजबूत बनाने में भी फायदेमंद होता है.
पाचन अच्छा रहता है
3 / 8पिस्ता का एक फायदा यह भी है कि फाइबर से भरपूर होने के चलते इससे पाचन अच्छा रहता है. बेहतर बाउल मूवमेंट्स के लिए पिस्ता खाया जा सकता है.
वजन घटाने में मददगार
4 / 8अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो अपनी डाइट में पिस्ता शामिल कर सकते हैं. बस इस बात का ध्यान रखें कि आपको सीमित मात्रा में ही पिस्ता खाने हैं.
स्किन के लिए
5 / 8पिस्ता स्किन की सेहत को भी अच्छा रखता है. इसमें मोजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं.
अनीमिया में फायदेमंद
6 / 8पिस्ता शरीर में आयरन के एब्जॉर्प्शन को बढ़ा देता है. इसे खाने पर अनीमिया मैनेज करने में मदद मिलती है.
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
7 / 8पौटेशियम की अच्छी मात्रा होने के चलते पिस्ता खाने पर रक्त धमनियां रिलैक्स होती हैं. इससे हेल्दी ब्लड प्रेशर बना रहता है.
आंखों पर असर
8 / 8पिस्ता में आंखों की सेहत अच्छी रखे वाले गुण होते हैं जिस चलते आंखें उम्र बढ़ने के कारण होने वाली दिक्कतों से बची रहती हैं. यह भी पढ़ें -96 किलो से 56 किलो की कैसे हुईं Sara Ali Khan? जानिए सारा अली खान ने वजन कम करने के लिए क्या किया अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.