Old Jeans Hacks:पुरानी जींस को फेंका तो पछताओगे! ये 5 स्मार्ट ट्रिक बदल देंगे आपके घर का पूरा लुक

Old Jeans Reuse: जींस खरीदकर रखना लगभग सभी का शौक होता है, लेकिन एक वक्त ऐसा आता है जब वार्डरोब में सिर्फ पूरानी जींस ही नजर आती हैं. अलमारी को खाली करने के चक्कर में ज्यादातर लोग जींस को फेंक देते हैं, लेकिन आप ऐसा ना करें और इसके अमेजिंग इस्तेमाल जानें. 

Old Jeans Reuse
1 / 6
पुरानी जींस का इस्तेमाल कैसे करें? Image Credit- AI

Old Jeans Decoration: अलमारी में कपड़ों का ढेर कब लग जाता है पता ही नहीं चलता. जींस सबसे ज्यादा इकट्ठा होती हैं और जगह घेरती हैं. इसमें से कुछ ऐसी भी होती हैं जिनका रंग फीका पड़ जाता है तो किसी का फैशन ओल्ड हो जाता है. लोगों के पास ऐसी जींस को फेंकने या बदलने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरानी डेनिम आपके घर की डेकोरेशन से लेकर कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए इस लेख में जानते हैं कि आप पुरानी जींस का दोबारा इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.

विज्ञापन

स्टाइलिश कुशन कवर

स्टाइलिश कुशन कवर2 / 6

पुरानी जींस का कपड़ा काफी मजबूत होता है, इसलिए इससे शानदार कुशन कवर तैयार किए जा सकते हैं. जींस के अलग-अलग हिस्सों को काटकर पैचवर्क डिजाइन बनाएं और सिलाई कर लें. अगर जींस की जेब सही हालत में है तो उसे भी कुशन पर लगाएं. इसे भी पढ़ें- ऑफिस से आकर बस 2 चम्मच लगा लें चेहरे पर यह चीज, डल नहीं रहेगी आपकी स्किन

विज्ञापन

क्राफ्ट और स्टोरेज बैग

क्राफ्ट और स्टोरेज बैग 3 / 6

पुरानी जींस से बच्चों के खिलौने रखने के लिए स्टोरेज बैग आसानी से तैयार किए जा सकते हैं. इसके अलावा, आप इससे पेंसिल पाउच, लैपटॉप कवर या ग्रोसरी बैग भी बना सकते हैं. डेनिम का कपड़ा मजबूत होने की वजह से ये चीजें लंबे समय तक चलती हैं.

डेनिम ऑर्गेनाइजर बनाएं

डेनिम ऑर्गेनाइजर बनाएं 4 / 6

घर में छोटी-छोटी चीजें बिखरी रहती हैं तो पुरानी जींस आपके बहुत काम आ सकती है. जींस की जेबों को काटकर किसी कार्डबोर्ड या मोटे कपड़े पर सिल दें. इससे शानदार वॉल ऑर्गेनाइजर तैयार हो जाएगा, जिसमें आप चाबी, चार्जर, पेन, मेकअप ब्रश या बच्चों का सामान रख सकते हैं.

विज्ञापन

डोरमैट बनाएं

डोरमैट बनाएं 5 / 6

पुरानी जींस का कपड़ा मोटा और टिकाऊ होता है, इसलिए इससे डोरमैट भी बनाया जा सकता है. जींस को लंबी पट्टियों में काटें और उन्हें चोटी की तरह गूंथ लें. इसके बाद, गोल या चौकोर आकार में सिलाई कर दें.

हैंगिंग प्लांटर

हैंगिंग प्लांटर6 / 6

अगर आपको घर में पौधे लगाना पसंद है तो पुरानी जींस से शानदार प्लांटर बना सकते हैं. जींस की जेब या निचले हिस्से का इस्तेमाल करके छोटे गमलों के लिए कवर तैयार करें.इसे बालकनी या कमरे में टांग दें. यकीनन इससे घर को एक नया लुक मिलेगा. इसे भी पढ़ें- 90 साल पहले भारत में लगा था पहला AC, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन