ऑफिस से आकर बस 2 चम्मच लगा लें चेहरे पर यह चीज, डल नहीं रहेगी आपकी स्किन

Dull Skin Home Remedies: धूप और धूल ने चेहरे की चमक छीन ली है तो यहां जानिए ऑफिस से घर आकर चेहरे पर क्या लगाएं जिससे त्वचा निखर जाए. यह नुस्खा कमाल का साबित होता है.

tanning home remedies
1 / 7
tanning home remedies

Glowing Skin In Summer: स्किन को ग्लोइंग बनाना बहुत मुश्किल काम नहीं है. बस सही चीजों का इस्तेमाल करना जरूरी होता है. अक्सर ही व्यक्ति ऑफिस जाता है और उसे धूप, धूल और मिट्टी का शिकार होना पड़ता है. वहीं, पसीना स्किन को डल बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. ऐसे में यहां जानिए घर आकर चेहरे पर बस 2 चम्मच कच्चा दूध लगाना आपके लिए किस-किस तरह से फायदेमंद हो सकता है. यकीन मानिए स्किन पर टैनिंग का नामोंनिशान नहीं दिखेगा और ग्लो नजर आएगा सो अलग.

विज्ञापन

कच्चा दूध क्यों है फायदेमंद

कच्चा दूध क्यों है फायदेमंद2 / 7

कच्चा दूध एक नेचुरल क्लींजर है और नेचुरल मॉइस्चराइजर भी है जो स्किन को साफ करने के साथ ही उसे जरूरी नमी भी देता है. ऐसे में चेहरे पर दूध लगाया जा सकता है. इसके लैक्टिक एसिड खासतौर से त्वचा को फायदा देते हैं

विज्ञापन

मैल छूटता है

मैल छूटता है 3 / 7

कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने से मैल छुड़ाने में मदद मिलती है. इस दूध से चेहरे पर जमे मैल और डेड स्किन की परत निकलना शुरू हो जाती है.

आता है इंस्टेंट ग्लो

आता है इंस्टेंट ग्लो 4 / 7

कच्चा दूध स्किन पर जमी डेड स्किन सेल्स को निकालता है जिस चलते त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो नजर आने लगता है. आप इस दूध को सुबह और शाम चेहरे पर लगा सकते हैं.

विज्ञापन

टैनिंग कम होती है

टैनिंग कम होती है 5 / 7

धूप के कारण चेहेर पर नजर आने वाली टैनंग को हटाने में भी दूध का असर दिखता है. कच्चा दूध धूप की वजह से गहरी हुई रंगत को साफ करता है.

कैसे लगाएं चेहरे पर कच्चा दूध

कैसे लगाएं चेहरे पर कच्चा दूध 6 / 7

2 चम्मच ठंडा कच्चा दूध लें और इसमें रूई को डुबा लें. इस रूई को पूरे चेहरे पर मलें. 2 से 3 मिनट चेहरे पर मसाज करने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें.

विज्ञापन

हल्दी भी मिला सकते हैं

हल्दी भी मिला सकते हैं 7 / 7

दूध का असर बढ़ाने के लिए आप चाहे तो इसमें चुटकी भर हल्दी भी मिला सकते हैं. इससे चेहरे पर गोल्डन ग्लो आता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन