रात में बालों में तेल लगाकर सोने से क्या होता है? हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन ने बताया ऐसा करना अच्छा है या बुरा

Oil In Hair overnight: अक्सर लोग रात के समय सिर पर तेल लगाकर सोते हैं. लेकिन, ऐसा करना कितना सही है और कितना नहीं यह कम ही लोग जानते हैं. ऐसे में एक्सपर्ट से जानिए उनका इसपर क्या कहना है.

Is it good to put oil on hair overnight
1 / 7
Is it good to put oil on hair overnight

Hair Oil Overnight: भारत में लोग खासकर महिलाओं अपने बालों में रातभर तेल लगाकर सोती हैं. रात में चंपी की जाती है और अगले दिन सिर धोया जाता है. कहते हैं इससे बाल बढ़ते हैं, मजबूत होते हैं और घने नजर आते हैं. लेकिन, एक्सपर्ट का कहना कुछ अलग है. सेलेब्रिटी हेयरप्लांट सर्जन डॉ. मयंक सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि रातभर सिर पर तेल लगाने से क्या होता है.

विज्ञापन

ज्यादा देर तेल लगाने से बाल लंबे नहीं होंगे

ज्यादा देर तेल लगाने से बाल लंबे नहीं होंगे 2 / 7

एक्सपर्ट का कहना है कि रातभर बालों पर तेल लगाकर सोने से बाल लंबे नहीं होते बल्कि हेयर फॉल शुरू हो सकता है. अक्सर लोगों को लगता है कि घंटों तेल लगाकर रखने से बाल जड़ से उगेंगे लेकिन यह एक बहुत बड़ा मिथक है.

विज्ञापन

तेल कंडीशनर की तरह काम करता है

तेल कंडीशनर की तरह काम करता है3 / 7

तेल को लेकर एक्सपर्ट ने बताया कि तेल एक कंडीशनर का काम करता है जो बालों के बाहरी क्यूटिकल्स को मजबूत बनाता है.

रातभर तेल लगाकर रखने से क्या होता है

रातभर तेल लगाकर रखने से क्या होता है 4 / 7

अगर आप रातभर बालों में तेल लगाकर सोते हैं तो यह आपके स्कैल्प के पोर्स को ब्लॉक कर देता है जिससे स्कैल्प पर बिल्डअप और गंदगी जमा हो सकती है. इससे बैक्टीरियल और फंगल कंटेमिनेशन भी बढ़ती है.

विज्ञापन

कब लगाना चाहिए तेल

कब लगाना चाहिए तेल 5 / 7

एक्सपर्ट की सलाह है कि आपको हेयर वॉश करने से 30 मिनट पहले बालों पर तेल लगाना चाहिए. यह कोशिश करें कि तेल बालों की जड़ों में कम और लंबाई पर ज्यादा लगे.

क्या तेल से डैंड्रफ बढ़ता है

क्या तेल से डैंड्रफ बढ़ता है 6 / 7

तेल लगाने पर डैंड्रफ ज्यादा होने की संभावना बढ़ जाती है. तेल स्कैल्प पर मेलेसिजिया फंगस का खाना बन जाता है जिससे डैंड्रफ और खुजली बढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

किसे करना चाहिए खासतौर से परहेज

किसे करना चाहिए खासतौर से परहेज 7 / 7

जिन लोगों के बाल बहुत ऑयली हैं उन्हें रातभर तेल लगाकर रखने से खासतौर से परहेज करना चाहिए. अगर स्कैल्प पर दाने, फुंसी या क्लोग्ड पोर्स हैं तब भी रातभर सिर पर तेल ना लगाएं. माथे, गर्दन और पीठ पर फुंसियां होती हैं तो इस स्थिति में भी रातभर सिर पर तेल लगाकर नहीं रखना चाहिए. यह भी पढ़ें - 5000 के फेशियल से ज्यादा ग्लो देंगे चावल के आटे से बने ये 5 फेस पैक्स, त्वचा चांदी सी चमकने लगेगी अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.    

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन